फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   culturalal

लोकनृत्यों की झड़ी से सराबोर हुए दर्शक

Thu, 18 Dec 2014 11:53 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 18 Dec 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
culturalal
अखिल भारतीय नाट्य एवं लोकनृत्य महोत्सव में बृहस्पतिवार का दिन यादगार रहा। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ नाटकों और लोकनृत्यों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

गांधी भवन का प्रेक्षागृह बृहस्पतिवार को इस बात का इतिहास रचने में कामयाब हुआ, जब एक ही दिन में सात नाटकों का मंचन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन तनवीर खां ने किया। इसके बाद लखनऊ की कलाकार पल्लवी मिश्रा ने भरत नाट्यम के जरिए भगवान शिव की स्तुति पर भावपूर्ण नृत्य करके तालियां बटोरीं। इसी कड़ी में दुर्ग (भिलाई) की बाल कलाकार शगुन सिंह परी ने ‘होलिया में उड़े रे गुलाल’ गीत पर धमाकेदार नृत्य करके दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी कड़ी में लखनऊ की ही ऐश्वर्य कृष्णन ने भरत नाट्य तथा कटनी (राजस्थान) की कलाकार आंचल चौबे ने राजस्थानी गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। बाद में डेफोडिल ग्रुप लखनऊ के महिला कलाकारों ने मनमोहक ग्रुप डांस प्रस्तुत कर धूम मचा दी। इसके बाद विभिन्न प्रदेशों से आईं अन्य टीमों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

नृत्य प्रतियोगिता का यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा और लोग झूमते रहे। नृत्य प्रतियोगिता को नाटकों के बीच में पिरोकर दर्शकों को बांधे रखने का प्रयास सराहनीय रहा, इससे दर्शक तरोताजा होते रहे और नृत्य के बीच में नाटकों का भी लुत्फ उठाते रहे। व्यवस्था में विनीत सिंह, संजय डोनाल्ड, दिव्यांशु सिंह, रिजवान सिद्दीकी, शालू यादव, कोमल सिंह, ऋषिकांत, संजय राठौर, अजय मोहन शुक्ला, अतीक रहमान, शिवम श्रीवास्तव, प्रवीण गौड़ आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed