फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cultural

शहर में 217 जगहों पर होगा होलिका दहन

Wed, 17 Mar 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
cultural
शाहजहांपुर। 29 मार्च को होली मनाई जाएगी। होली से एक दिन पहले रात में होलिका दहन होगा। शहर के तीन थाना क्षेत्रों में 217 जगहों पर होलिका दहन होगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा पुलिस पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी कि कोई नई परंपरा न डाले, इसके लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी। एसपी ने लोगों अपील की है कि सार्वजनिक संपत्ति से थोड़ा दूर होकर होलिका दहन करें। नई परंपरा डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

29 मार्च को होली होगी। एक दिन पहले 28 मार्च को होलिका दहन होगा। उसके लिए स्थानीय लोगों ने चौराहों पर होलिका दहन के लिए लकड़ी रखना शुरू कर दी है। लकड़ी रखने के लिए जगहें पहले से ही चिह्नित होती हैं। जिसका रिकार्ड थानों पर होता है। थाना सदर बाजार क्षेत्र में 91 जगहों पर होलिका दहन किया जाता है। चौक कोतवाली क्षेत्र में 75 ऐसी चिह्नित जगहें हैं, जहां पर होलिका दहन के लिए लकड़ी को रखा जाता है। इसके अलावा थाना आरसी मिशन क्षेत्र में 51 जगहों पर होलिका दहन होता है।
विज्ञापन

नई परंपरा डालने पर हो सकता है विवाद
- होली का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर होगी। किसी तरह का विवाद पैदा न हो इसके लिए पुलिस को गली मोहल्लों में भी चक्कर लगाते पड़ते हैं। विवाद तब और बढ़ने के आसार होते हैं, जब किसी तरह की नई परंपरा डालने के प्रयास किए जाते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी थानों में स्थानीय संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक करके नई परंपरा डालने वालों पर नजर रखने की अपील कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक माह पहले से पुलिस प्रशासन शुरू कर दी तैयारी
- शहर के दो थाना क्षेत्रों से बड़े लाट साहब के जुलूस निकाले जाते हैं। चौक कोतवाली क्षेत्र से बड़े लाट साहब का जुलूस निकाला जाता है। जबकि थाना आरसी मिशन क्षेत्र से छोटे लाट साहब के जुलूस निकाला जाता है। जुलूस के साथ पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा भारी पुलिस बल भी साथ चलता है। पुलिस सबसे ज्यादा हुडदंगियों पर नजर रखती है। जुलूस के तय रूटों पर पड़ने वाले धर्मस्थलों को तिरपाल से ढक दिया जाता है। तय रूट पर पड़ने वाली गलियों पर बैरिकेडिंग की जाती है। ताकि जुलूस के वक्त लोग रोड पर न आ सके। अक्सर देखा जाता है कि जुलूस देखने गलियों के पास लोग खड़े हो जाते हैं। जुलूस में चलने वाले लोग रंग खेलते हैं। इस बीच जुलूस देख रहे लोगों पर अगर रंग पड़ने पर विवाद की संभावना रहती है। यही कारण है कि होली के लाट साहब के जुलूस को संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने करीब एक माह पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अब तक कइयों पर हो चुकी है कार्रवाई
- होली पर्व और लाट साहब के जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन करीब एक माह पहले से संदिग्ध आचरण, शरारती तत्वों पर कार्रवाई करना शुरू कर देती है। पुलिस ने अब तक आर्म्स एक्ट में 23, गुंडा एक्ट में 16, 110 जी में 57, धारा 117/16 में 638 और अवैध शराब बनाने वाले 92 लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है।

- नई परंपरा किसी भी कीमत पर नहीं डालने दी जाएगी। नई परंपरा डालने वालों पर सख्ती बरतेंगे। उनकी लोगों से अपील है कि सार्वजनिक संपत्ति से थोड़ा दूर रहकर होलिका दहन करें। ताकि किसी तरह का नुकसान न हो सके। - एस आनंद, एसपी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed