फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CRS inspection will be held today between Rosa-Bartara

रोजा-बरतारा के बीच आज होगा सीआरएस निरीक्षण

Fri, 07 Jan 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
CRS inspection will be held today between Rosa-Bartara
रोजा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते एडीआरएम राकेश सिंह - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा-सीतापुर ब्रांच लाइन के दोहरीकरण का काम पूरा हो चुका है। पिछले 72 घंटे का ब्लॉक लेकर रोजा-बरतारा के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य को अंतिम रूप दिया। शुक्रवार को सीआरएस का निरीक्षण होगा और डीआरएम आएंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार को एडीआरएम राकेश सिंह ने रोजा रेलवे स्टेशन का जायजा लिया।
विज्ञापन

एडीआरएम राकेश सिंह बृहस्पतिवार को सड़क मार्ग से दोपहर बाद रोजा रेलवे स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पॉवर केबिन का निरीक्षण किया, जोकि दूसरी जगह शिफ्ट होगा। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक कार्यालय और रोजा लाबी देखने पहुंचे। सीतापुर साइडिंग पर जाकर उन्होंने कई प्वाइंट को चलाकर देखा। प्लेटफार्म नंबर-2 से पैदल होते हुए गार्ड रूम गए। जहां बिस्तर, रसोईघर आदि का जायजा लिया। गार्ड से खाने की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उसके बाद नॉन इंटरलॉकिंग का काम करने वाले कर्मचारियों से खाने-पीने को लेकर किसी तरह समस्या के संबंध में पूछा, सभी ने कोई परेशानी होने से इंकार किया। शाम 4 बजे एडीआरएम राकेश सिंह सड़क मार्ग से रवाना हो गए। स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि रोजा-सीतापुर रेललाइन पर शुक्रवार को सीआरएस व डीआरएम निरीक्षण करेंगे। उनसे पहले एडीआरएम राकेश सिंह ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरएस का निरीक्षण कार्यक्रम
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके ठाकुर ने बताया कि रेल सुरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक शुक्रवार सुबह 3 बजे मुरादाबाद से चलकर 6:30 बजे रोजा आ जाएंगे। 9 बजे रोजा से बरतारा तक मोटर ट्राली से निरीक्षण करेंगे। 10 बजे वापस बरतारा आएंगे। दोपहर 3 बजे 140 किलोमीटर की गति से ट्रायल किया जाएगा।

रेलवे लाइन के किनारे रहने वालों को चेतावनी
रोजा से बरतारा रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाले गांवों के लोगों से 140 किलोमीटर की स्पीड पर ट्रायल के दौरान रेलवे ट्रैक के किनारे न दिखने की चेतावनी दी गई है। ऐसा करने वालों के खिलाफ रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed