शाहजहांपुर। कृभको के मैदान में बुधवार को शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग के मैच हुए। पहले मैच में क्राउन वाॅरियर्स 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 228 रन बनाए।
जवाब में डायमंड क्लब की टीम 204 रन पर ही सिमट गई। इस तरह 25 रनों से विजेता क्राॅउन वॉरियर्स के खिलाड़ी अपूर्व को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में रिजवान स्पोर्टिंग ने 150 रन का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करने उतरी शाहजहांपुर स्पोर्ट्स की टीम सिर्फ 68 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रिजवान स्पोर्टिंग के गेंदबाजी निजाकत ने चार, तारिक और अभिषेक ने दो-दो विकेट चटकाए। निजाकत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों विजेता टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। मैच के अंपायर शोभित वाजपेयी व रजत शर्मा रहे। इस मौके पर आनंद पाठक, मनोज यादव, फिरोज, नूर आलम, शाजिद आदि मौजूद रहे। संवाद