फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crown Club won the final match by seven wickets.

Shahjahanpur News: क्राउन क्लब ने सात विकेट से जीता फाइनल मुकाबला

Fri, 26 Dec 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Crown Club won the final match by seven wickets.
शाहजहांपुर में क्राउन क्लब की टीम को पुरस्कार देते नूर आलम। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित शाहजहांपुर चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में क्राउन क्लब ने होंडा क्लब को सात विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नूर आलम व सचिव मसूद कमाल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए होंडा क्लब ने 20 ओवर में 125 रन बनाए। निखिल सिंह ने 38, कबीर ने 23 रन बनाए। क्राउन क्लब के गेंदबाज सुबोध ने चार, ओम ने दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्राउन क्लब की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया। इरफान व मोहम्मद अहद ने 38-38 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

होंडा क्लब के गेंदबाज गौरव ने दो विकेट हासिल किए। मैच के अंपायर फरीद खान व सुधीर थे। स्कोरर देव कुमार व मयूर खन्ना थे। इस मौके पर मनोज यादव, फरीद खान, आरिफ खान, पार्षद सत्तार उर्फ लाले आदि मौजूद रहे। संचालन आयोजक मयूर खन्ना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
निगोही कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में सुपर किंग्स को एक रन से हराया

निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) के तहत बृहस्पतिवार को निगोही कैपिटल्स और सुपर किंग्स के बीच मैच हुआ। निगोही कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में सुपर किंग्स को एक रन से हरा दिया।
सुपर किंग्स के कप्तान परीक्षित ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। निगोही कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसमें आनंद राजपूत ने 40 और परवेज खां ने 35 रन की पारी खेली। सुपर किंग्स की ओर से सर्वजीत और अमर सिंह ने दो-दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग्स की टीम एक रन से मैच हार गई। आखिरी ओवर में जीत के लिए सुपर किंग्स को पांच रन चाहिए थे। गेंदबाज नूरुल हुदा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक रन से जीत दिला दी। सुपर किंग्स के कप्तान परीक्षित ने 27 व राहुल ने 24 रन बनाए। कैपिटल्स के लिए दिवाकर ने तीन, परवेज और नूरुल हुदा ने दो-दो विकेट लिए। मैच में अच्छे प्रदर्शन के लिए दिवाकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान राजेश सिंह, आकिब, यूनुस, मकसूद, नोमान, अजीम, अमित राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed