फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crown Club won thanks to Irfan's batting and the excellent bowling of Vipin and Naeem.

Shahjahanpur News: इरफान की बल्लेबाजी, विपिन व नईम की शानदार गेंदबाजी से जीता क्राउन क्लब

Thu, 25 Dec 2025 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Crown Club won thanks to Irfan's batting and the excellent bowling of Vipin and Naeem.
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के मैदान पर टूर्नामेंट के दौरान शाट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में क्राउन क्लब ने रिजवान स्पोर्टिंग को 66 रनों से हरा दिया। इरफान, विपिन व नईम ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के मैदान पर क्राउन क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 159 रन बनाए। इरफान ने चार चौकों की मदद से 51 रनों की पारी खेली। अहद अंसारी ने 27 रन बनाए। रिजवान स्पोर्टिंग के गेंदबाज अनुज यादव व खुशवंत ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए रिजवान स्पोर्टिंग की टीम 93 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें सर्वाधिक 22 रन कबीर ने बनाए। फहीम 14 रन बनाकर आउट हुए। क्राउन क्लब के गेंदबाज विपिन व नईम ने चार-चार विकेट हासिल किए। मैच के अंपायर फरीद खान व आकाश रहे। स्कोरर देव कुमार थे। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि बृहस्पतिवार को फाइनल मैच खेला जाएगा। इसके मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
रॉयल्स चैलेंजर्स ने तीन विकेट से निगोही इंडियंस को हराया

निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर आयोजित निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) के तहत बुधवार को खेले गए मैच में रॉयल्स चैलेंजर्स ने निगोही इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया। जीत में अहम भूमिका निभाने के लिए रॉयल्स चैलेंजर्स के हरफनमौला असद अंसारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले, रॉयल्स चैलेंजर्स के कप्तान सैम अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए निगोही इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 131 रन बनाए। इसमें मोहित भाटी ने सर्वाधिक 35 और कप्तान मुनव्वर ने 28 रन का योगदान दिया।

चैलेंजर्स की ओर से असद अंसारी ने दो विकेट लिए, जबकि टीम के अन्य गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल्स चैलेंजर्स ने 19 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मोहित मिश्रा ने नाबाद 38 ओर अरशद खां ने 25 रन बनाए। आखिर में असद अंसारी ने तेजी से 18 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article