{"_id":"5ea9b3608ebc3e906a218d7d","slug":"crowd-in-vegetable-market-shahjahanpur-news-bly40425844","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत में न डाल दे सब्जीमंडी की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत में न डाल दे सब्जीमंडी की भीड़
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। कोरोना संक्रमण के मामले में जिले की स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन जिस तरह से सब्जी मंडियों में सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाईं जा रही हैं, उससे बड़ी आफत गले पड़ सकती है। दिल्ली की आजाद नगर सब्जी मंडी से जुड़े 11 कारोबारी कोरोना पाजिटिव मिले। कानपुर में 17 सब्जी विक्रेता पाजिटिव पाए गए। अन्य कई राज्यों की सब्जी मंडी में कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इससे कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसफर (फेज-3) का खतरा बढ़ गया है। गनीमत है कि हमारा जिला अभी तक बेहतर स्थिति में है। लेकिन वक्त के हिसाब से अनुशासन का पालन नहीं हुआ तो अब तक के किए कराए पर पानी फिर जाएगा।
नगर की आबादी से बाहर लगाई जा रही सब्जी मंडी में करीब एक दर्जन से अधिक थोक कारोबारी हैं, जो कमीशन के तौर पर सब्जी के कारोबार से जुड़े हैं। नगर की सब्जी मंडी में लखनऊ, बरेली, फर्रुखाबाद से थोक में सब्जी लाकर पास पड़ोस के फुटकर सब्जी कारोबारियों को सप्लाई की जाती है। इसके अलावा आसपास गांवों के किसान भी खेतों की सब्जी थोक में बेचने मंडी में आते हैं। सुबह के वक्त थोक व फुटकर सब्जी खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में सामाजिक दूरी दरकिनार हो रही है। लॉकडाउन होने के बाद सब्जी मंडी को आबादी से बाहर लाया गया था। तब एसडीएम सौरभ गंगवार ने सब्जी विक्रेताओं की दुकानों के आगे गोल घेरे बनवाए थे, लेकिन मंडी में पहुंचने वाली भीड़ के सामने अनुपालन करा पाना पुलिस के लिए काफी डेढ़ी खीर है। इस संबंध में कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव चंद्रराज सिंह ने बताया कि मंडी में सामाजिक दूरी का पालन कराए जाने की पूरी कोशिश की जा रही है।