फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crowd in tilhat vegetable market

तिलहर की सब्जी मंडी में खुलेआम उड़ रही सरकार के आदेशों की धज्जियां

Fri, 01 May 2020 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
crowd in tilhat vegetable market
तिलहर। दिल्ली की आजादपुर मंडी में सामाजिक दूरी की अनदेखी होने से वहां कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। जिम्मेदारों की अनदेखी से अब यही गलती देहात क्षेत्र के बाजारों में की जा रही है। कटरा बाजार के बाद बृहस्पतिवार को तिलहर की मंडी समिति स्थित थोक सब्जी मंडी में भी लोग एक-दूसरे पर टूट पड़ते नजर आए। होम डिलीवरी का पास लेने वाले दुकानदार भी यहां फड़ लगाकर सब्जी बेच रहे हैं, जिसके चलते सामाजिक दूरी समेत कोरोना से बचाव के सारे इंतजाम यहां नदारद नजर आए। ऐसा यहां रोजाना ही हो रहा है लेकिन अफसर अनजान बने हुए हैं।
विज्ञापन

लॉक डाउन के बाद प्रशासन ने नगर की फुटकर पुरानी सब्जी मंडी बजरिया चंदन लाल को बंद करा दिया है। मंडी स्थल स्थित थोक सब्जी मंडी में भी व्यापारियों और ठेले वालों को नगर पालिका व एसडीएम के माध्यम से पास जारी किए गए थे। ठेले वालों को मोहल्लों के नाम से पास बनाए गए थे ताकि वे होम डिलीवरी कर सकें। कुछ दिन तो यह व्यवस्था अच्छी चली लेकिन जब जिम्मेदारों ने इससे ध्यान हटाया तो मंडी में दुकानदारों के बजाय आम लोगों की भीड़ भी लगने लगी और अब यहां पर लॉकडाउन से पहले जैसी स्थिति हो गई है। थोक सब्जी विक्रेताओं के अलावा फुटकर सब्जी विक्रेता भी यहां फड़ लगाकर फुटकर ग्राहकों को सब्जी बेच रहे हैं। इसी वजह से सुबह 4:30 बजे से 7 बजे तक मंडी में भारी भीड़ बनी रहती है।
विज्ञापन

पुलिस भी सिर्फ दिखावे को
इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अफसरों ने यहां कोई खास व्यवस्था नहीं की है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 6:00 बजे मंडी में भारी भीड़ के बीच एक होमगार्ड डंडा बजाता हुआ घूम रहा था। एक अन्य सिपाही आराम से एक सब्जी विक्रेता के पास बैठकर बातें कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

125 ठेलों के बने पास, घूम रहे 300
नगर पालिका और एसडीएम के माध्यम से नगर में 25 वार्ड के लिए 95 सब्जी विक्रेताओं और 25 फल विक्रेताओं को पास जारी हुए थे लेकिन अनदेखी के चलते करीब 300 ठेले नगर में घूम रहे हैं। प्रशासन द्वारा इन्हें 28 मार्च से पांच अप्रैल तक का पास जारी किया गया था, इसके बाद इनका नवीनीकरण भी नहीं किया गया है।

जिम्मेदारी को लेकर उलझे अफसर
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुशवाहा ने बताया कि यदि बिना पास के जो ठेले नगर में घूम रहे हैं, पुलिस उन्हें चेक कर कार्रवाई करे। यह जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। वहीं, कोतवाल सुनील अहलावत का कहना है कि पास नगरपालिका बना रही है इसलिए चेक करने की जिम्मेदारी भी उसकी है। पुलिस का इससे कोई लेना-देना नहीं है। यदि नगर पालिका पुलिस का सहयोग चाहती है तो हम तैयार हैं। वहीं, मंडी सचिव अशोक कुमार दीक्षित का कहना है कि पास की जांच के लिए नगरपालिका जिम्मेदार है। थोक सब्जी विक्रेताओं के लाइसेंस मंडी से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed