{"_id":"5bd20e81bdec22694a53c1ab","slug":"crossing-to-remain-close-on-oct-30-and-1-nov","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-लखनऊ हाईवे पर 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बंद रहेगा हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-लखनऊ हाईवे पर 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बंद रहेगा हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक यातायात प्रभावित रहेगा। रेल ट्रैक की मरम्मत के लिए हुलासनगरा स्थित रेलवे क्रॉसिंग दो दिन बंद रहेगी जिससे क्रॉसिंग से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहनों को दूसरे वैकल्पिक रास्तों से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के सहायक मंडलीय अभियंता रॉकी तुहर ने बताया कि नेशनल हाईवे पर हुलासनगरा स्थित रेल क्रॉसिंग संख्या 343 के स्लीपर बदले जाने हैं। इसके लिए रेलवे क्रॉसिंग पर 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक काम होगा। इस दौरान क्रॉसिंग को वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इस बारे में स्थानीय प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
ये होंगे वैकल्पिक रास्ते क्रॉसिंग बंद रहने के दौरान शाहजहांपुर की ओर से बरेली आने वाले वाहनों को जैतीपुर से होते फतेहगंज पूर्वी लाया जाएगा। कानपुर, फर्रुखाबाद और जलालाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को खैरपुर चौराहे से जैतीपुर लाया जाएगा।
विज्ञापन
बरेली की ओर से जाने वाले वाहनों को बीसलपुर रोड से शाहजहांपुर निकाला जाएगा। फरीदपुर की ओर से जाने वाले वाहनों को बीसलपुर रोड की ओर से निकाला जाएगा। फर्रुखाबाद, जलालाबाद और कानपुर जाने वाले वाहन फतेहगंज पूर्वी से जैतीपुर रोड से होते हुए खैरपुर निकाले जाएंगे।