{"_id":"687fc9b5b66932573c035667","slug":"crores-of-rupees-were-spent-but-still-chaos-prevails-in-the-biodiversity-park-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-148689-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: करोड़ों रुपये फूंके फिर भी जैव विविधता पार्क में अव्यवस्थाओं का बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: करोड़ों रुपये फूंके फिर भी जैव विविधता पार्क में अव्यवस्थाओं का बोलबाला
विज्ञापन
विविधता पार्क में उपहार उपवन में उपेक्षा के शिकार पौधे। संवाद
शाहजहांपुर। न्यू ककरा सिटी में नगर निगम ने करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से जैव विविधता पार्क बनाया है। इतना बजट खर्च होने के बाद भी शहर के आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बच्चों को लेकर घूमने की द़ृष्टि से पार्क सुरक्षित नहीं है। यहां पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां होने की वजह से जहरीले कीड़ों का खतरा रहता है। कुछ गिने-चुने लोग ही सुबह के समय पार्क में घूमने जाते हैं।
वर्ष 2019 में नगर निगम ने न्यू ककरा सिटी में जैव विविधता पार्क की नींव रखी थी। पार्क करीब 16 एकड़ क्षेत्रफल में बनाया गया है। इसमें मियावाकी पद्धति से औषधीय पेड़ लगाए गए थे। पार्क गर्रा नदी के किनारे होने के कारण पिछले वर्ष जुलाई में आई बाढ़ से उजड़ गया था। वर्तमान में नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक पार्क में विभिन्न प्रजाति के 10 हजार से अधिक पेड़ हैं।
पार्क बनाने का उद्देश्य था कि यहां पर लोग घूमने-टहलने आएं। इसके लिए नगर निगम की ओर से कोई प्रयास नहीं किए गए। सुनसान क्षेत्र में होने की वजह से लोेग यहां परिवार के साथ नहीं आते हैं। सुबह के समय कुछ लोग योग आदि करने आते हैं। बाकी पूरे समय यहां पर सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन
--
पार्क की देखभाल के लिए मालियों की कमी
नगर निगम मक्कू बजारिया के पार्षद शिवओम सक्सेना पार्क की समिति के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पार्क में कुल तीन माली हैं। पार्क का क्षेत्र काफी बड़ा है। इसकी वजह से देखभाल ठीक से नहीं हो पाती है। नगर निगम से दो मालियों की मांग और की गई है। मात्र दो सफाई कर्मी लगाए गए हैं। जो कि पूरे पार्क की सफाई का कार्य नहीं देख पाते हैं। उनकी भी संख्या बढ़ाने की मांग की गई है।
--
उपहार उपवन की नहीं होती सही से देखभाल
जैव विविधता पार्क में उपहार उपवन बनाया गया है। इसमें लोग अपने जन्मदिन या शादी वर्षगांठ या किसी अन्य शुभ समय पर पौधरोपण करते हैं। इसके एवज में नगर निगम की ओर से 5100 रुपये लिए जाते हैं। पांच साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक उपहार वन उपवन में मात्र 13 पौधे लगे हैं।
--
पार्क में विभिन्न मद में किया गया खर्च
- 11 करोड़ की लागत से चहारदीवारी बनी है
- 13 करोड़ की लागत से गर्रा नदी किनारे बांध बनाया गया
- 24 लाख की लागत से सूर्य नमस्कार मूर्ति लगाई गई
- 8.50 लाख की लागत से योग सेट बनाया गया
- 22 लाख की लागत से ओपन जिम बनाया गया
- 20 लाख की लागत से लाइटिंग व्यवस्था की गई
--
पार्क में ओपन जिम बनाया गया है और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। लोग इससे आकर्षित होंगे। लोगों को जागरूक किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग पार्क में पहुंचे और हरियाली का आनंद उठाएं।
- डॉ .बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त