फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crop burnt due to dilapidated power line... now seeds are not available

Shahjahanpur News: जर्जर विद्युत लाइन से फसल जली... अब नहीं मिल रहे बीज

Fri, 25 Apr 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 25 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Crop burnt due to dilapidated power line... now seeds are not available
प्रेमशंकर वाजपेयी, उमरिया कल्याणपुर पुवायां। संवाद
शाहजहांपुर। किसान दिवस में बृहस्पतिवार को जर्जर और ढीली विद्युत लाइनों की वजह से गेहूं की फसल में आग लगने का मुद्दा किसानों ने उठाया। इसके लिए उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही मांग के बाद भी मक्के की खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्रों को स्थापित न करने की भी बात कही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस हुआ। जिला कृषि अधिकारी ने सबसे पहले पिछली बैठक में किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की । पिछली बैठक में किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों की तरह मक्का क्रय केंद्रों को स्थापित करने की मांग की थी।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन विभाग के अधिकारी ने बताया कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अभी इसकी स्वीकृति नहीं मिली है। 11 कृषकों ने अपनी समस्याओं को लेकर 11 शिकायतें कीं। इसमें मक्के की सरकारी खरीद, जर्जर विद्युत लाइनों को ठीक कराने, ट्रांसफॉर्मर लगवाने, बैंक की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने और दुकानों पर नकली कीटनाशक मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह ने किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण होना चाहिए। इस दौरान डीपीआरओ घनश्याम सागर, लीड बैंक मैनेजर आरआर तिवारी, जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
------

दुकानों पर नकली कीटनाशक मनमाने भाव में मिलता है। पहले भी किसान दिवस पर इस मामले में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
- प्रेमशंकर वाजपेयी, उमरिया कल्याणपुर पुवायां
-------

बीज भंडार पर हाइब्रिड धान का बीज नहीं मिल रहा है। समर्थन मूल्य से अधिक खुले बाजार में गेहूं के भाव मिल रहे हैं, इसलिए खुले बाजार में गेहूं की बिक्री कर रहे हैं।
वंशीधर मिश्रा, पिंगरा पिंगरी, तिलहर
-----

गांव में विद्युत लाइन जर्जर और ढीली है। हवा चलने से चिंगारी निकलने पर गेहूं की फसल में आग लग जाती है। इसके लिए विद्युत निगम के अधिकारी जिम्मेदार हैं। किसानों का नुकसान हो रहा है।
श्रीराम गौतम, नवलपुर चिंता, बंडा
----

डेढ़ वर्ष पहले कृषि विभाग की ओर से अनुदान पर लगने वाला ट्यूबवेल के लिए सोलर पैनल लगवाया था। अभी तक पैनल शुरू नहीं हो पाया है। कई बार शिकायत कर चुके हैं।

रामशंकर सिंह, गोरा महुआ, जलालाबाद

प्रेमशंकर वाजपेयी, उमरिया कल्याणपुर पुवायां। संवाद

प्रेमशंकर वाजपेयी, उमरिया कल्याणपुर पुवायां। संवाद

प्रेमशंकर वाजपेयी, उमरिया कल्याणपुर पुवायां। संवाद

प्रेमशंकर वाजपेयी, उमरिया कल्याणपुर पुवायां। संवाद

प्रेमशंकर वाजपेयी, उमरिया कल्याणपुर पुवायां। संवाद

प्रेमशंकर वाजपेयी, उमरिया कल्याणपुर पुवायां। संवाद

प्रेमशंकर वाजपेयी, उमरिया कल्याणपुर पुवायां। संवाद

प्रेमशंकर वाजपेयी, उमरिया कल्याणपुर पुवायां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed