फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crocodile trapped in the colony, left in water

कुलावे में फंसा मगरमच्छ, पानी में छोड़ा

Fri, 03 Nov 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बंडा। 
अमर उजाला ब्यूरो बंडा।  Updated Fri, 03 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Crocodile trapped in the colony, left in water
crocodile - फोटो : amar ujala
शारदा नहर में खेतों की सिंचाई के लिए लगाए गए कुलावे में बृहस्पतिवार रात एक मगरमच्छ फंस गया। गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को निकाल सकी। 
विज्ञापन

गांव कुंइया महोलिया के पास शारदा नहर में किसानों ने खेतों की सिंचाई के लिए नहर से कुलावा लगाया था। कुलावे के बीच किसानों ने लोहे का जाल भी लगा दिया था। बृहस्पतिवार की रात एक मगरमच्छ कुलावे में लगे जाल में फंस गया। शुक्रवार सुबह लोगों ने मगरमच्छ को जाल में फंसा देख वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने लोगों को मदद से छह घंटे बाद मगरमच्छ को सुरक्षित निकालकर नहर में छुड़वाया। लोगों का आरोप है कि मगरमच्छ गंभीर रूप से घायल हो गया था, लेकिन वन विभाग की टीम ने उसका उपचार कराए बिना ही नहर में छुड़वा दिया। इससे मगरमच्छ की जान को खतरा हो सकता है। जबकि वन दारोगा संजीव कुमार ने बताया कि मगरमच्छ को चोट नहीं आई थी। उसे पकड़ने और जांच करने के बाद ही नहर में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed