{"_id":"6890a051fd4fc9e0430fb18b","slug":"crocodile-roaming-on-the-road-at-midnight-youth-caught-it-in-shahjahanpur-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में मगरमच्छ : नाले से निकलकर मोहल्ले की सड़क पर पहुंचा... युवकों ने पकड़ गाड़ी में किया बंद; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में मगरमच्छ : नाले से निकलकर मोहल्ले की सड़क पर पहुंचा... युवकों ने पकड़ गाड़ी में किया बंद; देखें वीडियो
Mon, 04 Aug 2025 06:36 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Aug 2025 06:36 PM IST
सार
शाहजहांपुर में एक मगरमच्छ नाले से निकलकर मोहल्ला गदियाना में पहुंच गया। सड़क पर मगरमच्छ देख कुत्ते भौंकने लगे, जिससे मोहल्ले के लोग जाग गए। उन्होंने बाहर आकर देखा तो दंग रह गए।
विज्ञापन
कार में मगरमच्छ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के मोहल्ला गदियाना में सिंह पेट्रोल पंप वाली गली में रविवार रात मगरमच्छ पहुंच गया। सड़क पर मगरमच्छ देखकर लोगों के होश फाख्ता हो गए। काफी मशक्कत के बाद युवाओं ने उसे पकड़ लिया और बांधकर गाड़ी में बंद कर दिया। सोमवार सुबह वन विभाग की टीम मगरमच्छ को पिंजरे में बंदकर साथ ले गई।
रविवार की रात करीब दो बजे गली में मगरमच्छ को देखकर कुत्तों के भौंकने पर लोगों की नींद खुल गई। लोगों ने घर के बाहर झांका तो सड़क पर मगरमच्छ देखकर दंग रह गए। मोहल्ले के रहने वाले जितिन यादव, सपा के जिला उपाध्यक्ष जीवेंद्र वाजपेयी व संजीव अपने साथियों के साथ पहुंचे और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया। रस्सी के जरिये उसका मुंह बांध दिया।
करनी पड़ी मशक्कत
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर कार में डाल लिया। उसके बाद हयातपुरा स्थित आवास पर ले आए। सुबह वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। इस बीच मगरमच्छ को देखने को काफी भीड़ लग गई। करीब साढ़े नौ बजे वन विभाग की टीम आई और मगरमच्छ को साथ ले गई।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि मोहल्ला गदियाना के खेत हैं। वहीं पर बड़ा नाला है, जो गर्रा नदी से जुड़ा है। आशंका है कि गर्दा नदी से निकला मगरमच्छ नाले से होते हुए मोहल्ले में आ गया होगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन