{"_id":"669bb07322ae67907e0f586d","slug":"crocodile-reached-the-pond-of-rarua-village-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-123183-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ररुआ गांव के तालाब में पहुंचा मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ररुआ गांव के तालाब में पहुंचा मगरमच्छ
विज्ञापन
बंडा। कुछ दिन पहले हुई तेज बारिश के दौरान पानी के बहाव में एक मगरमच्छ क्षेत्र के गांव ररुआ के तालाब में पहुंच गया।
गांव के ब्रह्म स्वरूप ने बताया मगरमच्छ उनके मकान के किनारे बने तालाब में कई बार देखा जा चुका है। वन विभाग ने सूचना दिए जाने पर भी उसे पकड़ने की जरूरत नहीं समझी। उन्होंने बताया कि जिस तालाब में मगरमच्छ देखा गया, उसमें मछली पालन हो रहा है इसलिए मगरमच्छ वहां से नहीं निकल रहा है।
शुक्रवार को पड़ोस में बने मकान के दरवाजे पर पास आ गया तो पशु रस्सी तोड़कर भागने लगे। आहट पर लोगों के शोर मचाने पर मगरमच्छ फिर से तालाब में चला गया। इसी गांव के विनोद के अनुसार शनिवार दोपहर तालाब में पहुंची भैंस निकालने के दौरान मगरमच्छ किनारे आ गया। उन्होंने जैसे-तैसे अपनी व भैंस की जान बचाई।
रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को मौके पर भेजकर मगरमच्छ पकड़ा जाएगा। उन्होंने तब तक गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। संवाद