{"_id":"66bbbf4ba01e7551960b7c77","slug":"crocodile-dies-after-being-hit-by-train-near-hathauda-village-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-124860-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हथौड़ा बुजुर्ग गांव के पास ट्रेन से कटकर मगरमच्छ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हथौड़ा बुजुर्ग गांव के पास ट्रेन से कटकर मगरमच्छ की मौत
Wed, 14 Aug 2024 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 14 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
हथौड़ा बुजुर्ग गांव में ट्रेन से कटकर मरा मगरमच्छ। संवाद
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन से पहले हथौड़ा बुजुर्ग गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर मगरमच्छ की मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना रेलवे के गेट नंबर 319 के पास डाउन लाइन पर सोमवार रात हुई। सुबह रेल की पटरी की निगरानी करने वाले कर्मचारी ने पाॅवर केबिन और कंट्रोल रूम को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने वन विभाग को अवगत कराया। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ के शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पास के तालाब में बरसात का पानी एकत्र हो गया है। शायद भोजन की तलाश में रात को मगरमच्छ तालाब से निकलकर रेल पटरी की ओर आ गया होगा।
वहीं, वन विभाग के उप रेंजर अजय सिंह राणा ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मगरमच्छ दो टुकड़ों में कटा मिला, जो तीन फुट लंबा मादा मगरमच्छ था। इसकी अनुमानित आयु डेढ़ वर्ष के आसपास है।