फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crocodile came out of the river and reached the village, villagers tied it with a rope and counted its teeth.

Shahjahanpur News: नदी से निकलकर गांव में पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रस्सी से बांधा और दांत गिने

Thu, 18 Jul 2024 06:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 18 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Crocodile came out of the river and reached the village, villagers tied it with a rope and counted its teeth.
तिलहर के धन्यौरा गांव में आए मगरमच्छ को देखते लोग। स्रोत: वीडियो ग्रेब
शाहजहांपुर/ तिलहर। बाढ़ के पानी में आए मगरमच्छ आबादी के इलाके में पहुंच रहे हैं। तिलहर के धन्यौरा गांव में मंगलवार की रात गर्रा नदी से निकला मगरमच्छ गांव में आ गया, जिसे देखकर खलबली मच गई थी। रात में मगरमच्छ आने से गांव के लोग दहशत में रहे। वहीं, ग्रामीण बुधवार को सुबह नदी किनारे गए तो मगरमच्छ फिर दिखाई दिया। इस पर वन विभाग की टीम को सूचना दी गई, लेकिन वन कर्मियों नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने खुद ही मगरमच्छ को किसी तरह पकड़ लिया। काफी देर तक रस्सी से बांधकर रखा। इस दौरान मगरमच्छ को देखने वालों की भीड़ जुटी रही। एक व्यक्ति ने मगरमच्छ के दांत भी गिने। बाद में ग्रामीणों ने मगरमच्छ को गर्रा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed