फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crocodile attacks young man, injured

Shahjahanpur News: मगरमच्छ का युवक पर हमला, जख्मी

Sun, 27 Aug 2023 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Crocodile attacks young man, injured
मगरमच्छ के हमले में घायल जगीर ​सिंह
निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत खतरे से बाहर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार। गांव महुआ सहारु निवासी 42 वर्षीय जगीर सिंह पर झुकना नदी से मछली का जाल निकालते समय मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जगीर सिंह का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जगीर सिंह 25 अगस्त की शाम गांव से कुछ दूर झुकना नदी के महादेवा कुंड में मछली पकड़ने गए थे। वह जाल को नदी में लगाकर घर लौट आए। शनिवार सुबह वह फिर मौके पर गए और जाल को निकालने का प्रयास किया। इस दौरान मगरमच्छ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले में जगीर सिंह घायल हो गए। काफी देर तक वह मगरमच्छ से बचने का प्रयास करते रहे और शोर मचाते रहे।
विज्ञापन


जगीर सिंह ने बताया कि नदी के किनारे लोगों के न होने के कारण कोई भी उनकी आवाज नहीं सुन सका। बाद में बमुश्किल वह किसी तरह पानी से बाहर निकले। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे और जगीर सिंह को खुटार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने जगीर सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई है। रेंजर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने मगरमच्छ के हमले में किसी के घायल होने की जानकारी होने से इन्कार किया है।
00000
सरेली में तेंदुए ने बछड़े को मार डाला, लोगों के शोर मचाने पर भागा
खुटार। शुक्रवार रात तेंदुए ने कई जगह पर पशुओं पर हमला किया। साथ ही एक बछड़े को मार डाला।
गांव गढ़िया सरेली निवासी बिल्लू वर्मा ने बताया कि वह छप्परदार घर में रहते हैं। एक तरफ वह चारपाई डालकर लेटते हैं और दूसरी ओर पशु बांधते हैं। शनिवार के सुबह चार बजे आहट होने पर वह जागे तो देखा कि उनके बछड़े को तेंदुआ खींचकर गन्ने के खेत में ले जा रहा था।
शोर मचाने पर परिवार और मोहल्ले के तमाम लोग एकत्र हो गए और शोर मचाया। वह ग्रामीणों के साथ गन्ने के खेत पर पहुंचे तो वहां बछड़ा मरा पड़ा मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर कांबिंग की और गांव के लोगों को सतर्क किया।
उधर गांव कुइयां में रामौतार के दरवाजे पर बंधे बछड़े को भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। आहट होने पर जागे रामऔतार के शोर मचाने पर तेंदुआ बछड़े को छोड़कर भाग निकला। कुइयां के पड़ोस ही गांव सुखचैनपुर में तेंदुए ने रामू की बकरी को मारने का प्रयास किया। लोगों ने शोर मचाकर तेंदुए को खदेड़ दिया। इसके अलावा तेंदुआ गांव रसवां गौटिया में भी देखा गया। यहां भी लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ खेतों की ओर चला गया। गांव बुझिया के लोगों ने भी खेतों में तेंदुआ देखने का दावा किया है।

रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए को खदेड़ने के लिए वन विभाग की दो अलग अलग टीमें कांबिंग कर रहीं हैं। बहुत जल्द तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ा जाएगा। संवाद

मगरमच्छ के हमले में घायल जगीर सिंह

मगरमच्छ के हमले में घायल जगीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed