Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Critical care block to provide relief to critically ill patients

Shahjahanpur News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक शुरू होने से गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत

Tue, 03 Nov 2026 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Critical care block to provide relief to critically ill patients
राजकीय मेडिकल कॉलेज का क्रिटिकल केयर ब्लॉक। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों के इलाज की सुविधाएं जल्द बढ़ने वाली हैं। निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का करीब 70 से 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मार्च-अप्रैल 2027 तक इसके शुरू होने की उम्मीद है। इसके संचालन के बाद गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में रेफर करने की जरूरत कम होगी।
विज्ञापन

करीब दो साल से बन रहे इस ब्लॉक में आईसीयू समेत आधुनिक सुविधाएं होंगी। मरीजों को सेंट्रल पाइप लाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। हृदय, सांस संबंधी बीमारी, हेड इंजरी, गंभीर चोट और सर्जरी समेत गंभीर रोगों का उपचार किया जाएगा। आपात स्थिति में सर्जरी और प्रसव की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

ब्लॉक में ऑपरेशन थिएटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू और इमरजेंसी वार्ड समेत 24 घंटे चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। यह ब्लॉक मेडिकल कॉलेज की मौजूदा व्यवस्था से अलग संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक का काम तेजी से चल रहा है। इसके शुरू होने से गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed