फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth shot dead in sindhauli

खेत पर युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 19 May 2018 01:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Sat, 19 May 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in sindhauli
फायरिंग - फोटो : SELF
क्षेत्र के गांव मनुआवारी में शुक्रवार सुबह खेत पर गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी फिंगर प्रिंट लिए और डॉग स्क्वॉड ने भी हत्यारे की सुरागरसी की। एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। तलाशी के दौरान मृतक की पेंट की पीछे की जेब से सुसाइड नोट मिलने और तमंचे की बरामदगी होने से पुलिस इसे अब आत्महत्या के तौर पर भी देख रही है।   
विज्ञापन

गांव निवासीे रियासुद्दीन का पुत्र  19 वर्षीय रियाज मोहम्मद शुक्रवार सुबह राकेश के खेत में फसल सिंचाई के लिए अपना अपना पंपिंग सेट लगाने गया था। सुबह लगभग 11 बजे रियाज का छोटा भाई भूरे उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया, तो वहां पंपिंग सेट के पास ताराचंद्र के खेत में रियाज खून से लथपथ पड़ा था। वह भागकर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी, तो मौके पर परिजन पहुंच गए और उनमें चीख-पुकार मच गई।  इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उसके सीने में गोली का घाव पाया गया। शरीर खून से लथपथ था। सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। रियाज को गोली लगी होने के कारण परिजनों ने हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता रियासुद्दीन से तहरीर लेकर हत्या की धारा में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाद में फॉरेंसिक टीम और खोजी कुतिया लूसी भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए और लूसी कुतिया ने हत्यारे की सुरागरसी की, लेकिन आसपास घूमने के बाद वहीं बैठ गई। फॉरेंसिक टीम वालों ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी पेंट की पीछे जेब में सुसाइड नोट मिला। इसके बाद पुलिस ने कुछ दूरी पर खेत से तमंचा भी बरामद कर लिया। एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ पुवायां जितेंद्र सिंह ने भी मौका मुआयना कर जानकारी ली। 
विज्ञापन


बवाल की आशंका में पहुंच गया कई थानों का फोर्स 
रमजान के माह में रियाज मोहम्मद की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में सिंधौली इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। पीछे से सीओ पुवायां जितेंद्र कुमार सिंह व पुवायां इंस्पेक्टर सुधाकर पांडेय, खुटार एसओ राहुल सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। कुछ ही देर में गांव छावनी में तब्दील हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की हत्या की सूचना मिलने पर मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है लेकिन तलाशी के दौरान मृतक की पेंट की पीछे जेब में सुसाइड नोट मिला है और तमंचा भी बरामद हो गया है। इसलिए मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। फिलहाल फॉरेंसिक लैब में सुसाइड नोट का मृतक की राइटिंग से मिलान कराने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed