फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth shot dead in Jalalabad

जलालाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Thu, 20 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 20 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in Jalalabad
मृतक द्रोण
जलालाबाद । बुधवार की रात गांव पेहना निवासी एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव खेत में देखकर ग्रामीणों ने उसके घरवालों की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सीओ उमेश शर्मा तथा प्रभारी कोतवाल शंकर लाल ने जांच पड़ताल की। हमलावरों ने मृतक के पीठ में गोली मारने के साथ ही तथा सिर पर धारदार हथियार से कई वार भी किये थे।आंख भी फूटी दिखाई दे रही थी। मृतक के भाई की ओर से गांव कोना याकूबपुर निवासी पिता व उसके दो पुत्रो के अलावा उनके सहयोगियो के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है।  उनमें से दो आरोपियों पुलिस ने हिरासत में  लिया है। रिपोर्ट मे हत्या का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है परंतु गांव मे चल रही चर्चा के अनुसार मृतक की हमलावरों से पुरानी रंजिश थी। गांव कोना याकूबपुर निवासी 38 वर्षीय द्रोण सिंह करीब पांच सालों से परिवार समेत पास के ही गांव पेहना मे रहने लगा था। बुधवार सुबह गांव के कुछ लोग कोना याकूबपुर तथा पेहना गांव के बीच स्थित अपने खेतों की ओर जा रहे थे। दोनो गांव के बीच एक खेत में द्रोण का क्षत विक्षत शव देखकर उसके घरवालो को सूचना दी। कुछ ही देर मे वहां मजमा लग गया और पुलिस भी वहां जा पहुंची। इस मामले में मृतक के भाई मुन्ना सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार शाम उसके भाई द्रोण सिंह के मोबाइल पर गांव कोना याकूबपुर निवासी अजीत और उसके भाई रंजीत ने फोन कर गांव मे बुलाया था। उसके बाद उसका भाई द्रोण उस गांव में गया, अजीत, रंजीत और उनके पिता मनफूल ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर उसके भाई की हत्या कर दी। मृतक के घर में पत्नी रामबेटी के अलावा चार लड़कियां व एक लड़का है। पुलिस ने इस मामले में बाप बेटों के अलावा अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर दोनो भाइयों को हिरासत में ले लिया है। हालंाकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। 
विज्ञापन

साल भर पहले हुए झगड़े की रंजिश में हुई हत्या 
द्रोण सिंह की हत्या को लेकर गंाव कोना याकूबपुर में ग्रामीणों के बीच चल रही चर्चाओं पर गौर करें तो करीब एक साल पहले द्रोण तथा मनफूल के बीच हुए विवाद के बाद द्रोण ने मनफूल को एक पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा था। उसी को लेकर दोनो के बीच गहरी रंजिश चली आ रही थी। कुछ समय पहले दोनो परिवारों के बीच दिखावे में रंजिश खत्म हो गई परंतु मनफूल अंदर ही अंदर इंतकाम की आग में जलता रहा। बताते हैं कि बदला लेने की नीयत के तहत ही उसने अपने बेटे अजीत को द्रोण के साथ दोस्ती करने की सलाह दी ताकि उसे आसानी से शिकार बनाया जा सके।
विज्ञापन

मृतक की शिनाख्त द्रोण सिंह के रूप में हुई है। उसके कमर में गोली लगी है और सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। शरीर के अन्य भाग पर चोट हैं। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा-  उमेश शर्मा, सीओ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed