फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young men turning ATM Extracted from the account 32 thousand

युवकों ने एटीएम बदलकर खाते से निकाले 32 हजार

Wed, 13 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 13 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 दो युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर ग्रामीण के खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर जानकारी हुई तो परेशान ग्रामीण कोतवाली पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की, लेकिन कोई सुरागरासी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गांव गुलड़िया निवासी ओमपाल मंगलवार दोपहर के समय स्टेट बैंक की मेन ब्रांच में लगे एटीएम से रुपये निकालने गया था, लेकिन जानकारी न होने से जब रुपये खाते से नहीं निकले तो ग्रामीण के पीछे मौजूद दो युवकों ने उसका एटीएम लेकर रुपये निकालकर देने की बात कहते हुए उसका पासवर्ड हासिल कर लिया। ग्रामीण के अनुसार युवक ने एटीएम कार्ड लगाया और कहा कि मशीन खराब है और रुपये अभी नहीं निकल पाएंगे। इसके बाद उसे एटीएम थमाकर युवक चले गए। बताया कि उसने भी कार्ड पर गौर नहीं किया और उसे जेब में डालकर बाजार में चला गया। कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज देखने पर उसे पता लगा कि उसके खाते से 32 हजार रुपये निकल गए हैं। इसके बाद वह बैंक और कोतवाली पहुंचा और दोनों जगह मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज से घटना के खुलासे के प्रयास किए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। बताते चलें कि अभी एक माह पहले अकबरपुर तिरिया निवासी श्रीकृष्ण का एटीएम बदलकर इसी तरह दस हजार रुपये निकाल लिए गए थे, लेकिन पुलिस इस मामले में भी कुछ नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed