फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man in suspicious circumstances Death , murder suspect

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का शक

Sun, 22 Mar 2015 12:05 AM IST
शाहजहांपुर/अल्हागंज
शाहजहांपुर/अल्हागंज Updated Sun, 22 Mar 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव भाहपुर सपहा में रहने वाले 30 वर्षीय श्याम किशोर उर्फ पंच का शव थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव धर्मपुर पिड़रिया में शनिवार की सुबह एक पेड़ से लटका मिला। मृतक के परिवार वालों ने हत्या का संदेह जताया है।
विज्ञापन

भाहपुर सपहा निवासी रामकुमार मिश्रा के बेटे श्याम किशोर धर्मपुर पिड़रिया निवासी लाल भइया की जीप चलाते थे। शुक्रवार की दोपहर श्याम किशोर घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक जब वह नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन वह बंद था। परिवार वाले पूरी रात उन्हें तलाशते रहे। शनिवार की सुबह लाल भाइया के बंद पड़े मकान के पीछे नीम के पेड़ पर श्याम किशोर का शव लुंगी से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना श्याम किशोर के परिवार वालों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर घर वाले धर्मपुुर पिड़रिया पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता बलबीर सिंह ने थाने में दी तहरीर में श्याम किशोर की संदिग्ध हालत में मौत होना बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है।
विज्ञापन



श्याम किशोर का शव पेड़ पर फांसी से लटका हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- नगदू यादव, एसओ, अल्हागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed