फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young man hanged and married wife died, poison, death

युवक ने लगाई फांसी और विवाहिता ने खाया जहर, मौत 

Thu, 25 May 2017 11:37 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 25 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
युवक मानसिक रूप से और विवाहिता घरेलू कलह से थी परेशान


थाना क्षेत्र के गांव जैतापुर सिमरा निवासी एक युवक ने बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, घरेलू कलह से परेशान होकर एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर काफी देर तक हंगामा किया, लेकिन गांव के लोगों ने पंचायत कर मामले को रफादफा करा दिया। 
कांट थाना क्षेत्र के गांव जैतापुर सिमरा निवासी जितेंद्र कुमार सिंह (18)पुत्र हरिपाल सिंह बुधवार देर शाम घर से बिना कुछ कहे चला गया। देर रात जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। गांव से बाहर एक नीम के पेड़ से उसका शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। गले में बहन के दुपट्टे से फांसी का फंदा कसा हुआ था। जितेंद्र को फांसी पर लटके देख घरवालों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने देर रात लगभग साढ़े 11 बजे गांव पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष ख्यालीराम ने बताया कि घर वालों के मुताबिक वह कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इस वजह से वह गुमसुम रहता था। घर वालों ने उससे गुमसुम रहने का कारण पूछा, लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। बुधवार रात में किसी समय घर से निकल गया और गांव के बाहर जाकर उसने फांसी लगा ली। मृतक आठ भाइयों में छठे नंबर का था। उसकी इस तरह की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

उधर, पुवायां थाना क्षेत्र के एक गांव में रोजाना घरेलू कलह होने से परेशान होकर एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बेहोश होने पर परिवार के लोगों को मामले की जानकारी हो सकी। जब तक परिवार के लोग उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर विवाहिता के मायके वाले भी आ धमके और हंगामा करने लगे। गांव के तमाम लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत किया। कई घंटे तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा होने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अगर तहरीर मिलती है तो मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed