{"_id":"0425fa18ad27a1aad2dce7eb10748e41","slug":"wrangling-over-the-phone-into-love-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर हुआ प्यार तकरार में बदला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर हुआ प्यार तकरार में बदला
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन महीने पहले फोन पर हुए प्यार में घर से भागकर शादी करने के बाद अब
विज्ञापन
लड़की फिर अपने घर वापस जाना चाहती है। 19 वर्षीय लड़की दलित है जबकि 24
वर्षीय युवक ईसाई समुदाय का है। बलिया की रहने वाली युवती का कुछ महीने
पहले फोन पर लखीमपुर के पसगवां के युवक से संपर्क हुआ था। मिस काल से शुरू
हुआ बातचीत का दौर दोनों को नजदीक ले आया। करीब डेढ़ महीने बलिया से भाग आई
और बनारस से ट्रेन में बैठकर शाहजहांपुर पहुंच गई। यहां से लड़का उसे
लखीमपुर ले गया और वहीं दोनों ने करीब बीस दिन पहले कोर्ट मैरिज कर ली।
शनिवार को युवक अपनी मां और पत्नी के साथ अपने रिश्तेदार की मौत पर शोक
व्यक्त करने शाहजहांपुर आया था। रिश्तेदार के घर से निकलने के बाद युवक और
मां एक आटो पर बैठे लेकिन युवती जंक्शन जाने वाली दूसरी आटो में बैठ गई और
जंक्शन पहुंचकर बनारस जाने वाली ट्रेन का इंतजार करने लगी। इसी बीच युवक और
उसकी मां भी पहुंच गए। दोनों ने युवती को घर ले जाने की कोशिश लेकिन तकरार
देखकर जीआरपी तक मामला पहुंच गया। जीआरपी ने पूछताछ की तो सारा मामला
खुला। लड़की का कहना है कि अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। घर
जाना चाहती है। जीआरपी ने लड़की के रिश्तेदार जौनपुर में तैनात पुलिस कर्मी
को इसकी सूचना दी है। परिवार के रविवार को यहां पहुंचने के बाद ही आगे की
कार्रवाई होगी।