फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women were in coma, rape fears

अचेत अवस्था में मिली महिला, रेप की आशंका

Tue, 28 Apr 2015 11:30 PM IST
खुटार (शाहजहांपुर)
खुटार (शाहजहांपुर) Updated Tue, 28 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Women were in coma, rape fears
कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार सुबह एक महिला अर्धनग्न हालत में पड़ी मिली। महिला को तेज नशा था और उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। महिला की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। होश न आ पाने के कारण उसे आखिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवार के लोगों ने महिला से दुराचार की आशंका जताई है। पुलिस इस मामले में अपना पल्ला झाड़ने में लगी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो 108 सेवा की एंबुलेंस के पीछे लगभग 35 वर्षीय एक महिला पड़ी हुई थी। उसका कमर से नीचे का हिस्सा वस्त्रहीन था। किसी ने महिला के ऊपर चादर डालकर पुलिस और डॉक्टर को जानकारी दी। डॉक्टर ने महिला का परीक्षण कर नशीला पदार्थ दिए जाने की आशंका जताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

खुटार एसओ ने महिला पुलिसकर्मी न बुलाकर एक पुरुष सिपाही को एंबुलेंस के साथ भेज दिया। पुलिस ने महिला को कोई कपड़ा आदि भी पहनाए जाने की व्यवस्था करने की जरूरत नहीं समझी। सिपाही भी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी फैली तो गांव नवदिया नवाजपुर के कुछ लोग जिला अस्पताल पहुंचे। एक युवक ने महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की। युवक ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी में शादी है। सोमवार को उसकी पत्नी गांव के ही एक टेंपो वाले के साथ बर्तन आदि खरीदने खुटार आई थी। उसके बाद से वह गायब थी। उधर, महिला के खरीदे बर्तन पूरनपुर रोड के एक पेट्रोल पंप से मिले हैं। पंप कर्मचारियों ने बताया कि सोमवार शाम कुछ लोग महिला को लेकर पंप पर आए थे और बताया कि महिला का एक्सीडेंट हो गया है। वह लोग उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। बर्तन वापस आकर उठा लेंगे। इसके बाद से कोई बर्तन लेने नहीं आया। महिला के रिश्तेदारों ने उसे नशीला पदार्थ देकर दुराचार की आशंका जताई है। खुटार एसओ राजेश सिंह का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला अचेतावस्था में पड़ी मिली थी। उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। महिला के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed