फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman died

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप 

Wed, 06 Apr 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Wed, 06 Apr 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
woman died
फांसी पर लटकने से मौत 
थाना कांट क्षेत्र के गांव जमौर में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि उसके पति ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि ससुराल वालों ने बताया कि पति से विवाद होने पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की तहरीर थाना कांट में दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की वजह फांसी पर लटकने से होना बताई गई है। 
विज्ञापन

हरदोई के थाना लोनार क्षेत्र के गांव मरौरी निवासी रामबाबू ने बताया कि उन्होंने चार साल पहले अपनी बेटी 26 वर्षीय ममता की शादी कांट क्षेत्र के गांव जमौर निवासी सुनील से की थी। मंगलवार को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसी गांव में ब्याही दूसरी बेटी सुमन ने फोन पर बताया कि ममता की मौत हो गई। वह लोग शाम को बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसका शव कमरे में जमीन पर पड़ा हुआ था। उन्होंने अपने दामाद सुनील पर बेटी की  पिटाई करके हत्या का आरोप लगाया। जबकि  सुनील ने बताया कि वह क्षेत्र की कागज फैक्ट्री में मजदूरी करता है। मंगलवार की सुबह वह जब फैक्ट्री जा रहा था, तभी ममता से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। बात ज्यादा बढ़ने पर उसने ममता के एक थप्पड़ मार दिया। इससे ममता नाराज होकर गांव में एक महिला के घर चली गई। वह किसी तरह से उस महिला की मदद से ममता को घर लेकर आया। उसने फैक्ट्री जाने से मना कर दिया, लेकिन ममता ने जबरदस्ती उसे फैक्ट्री भेज दिया। शाम चार बजे परिवार वालों ने फोन करके बताया कि ममता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि ममता कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे से लटक रही थी। परिवार वालों की मदद से उसने फांसी के फंदे से शव उतारा और ससुराल वालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कांट एसओ वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के दो साल का बेटा निखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed