{"_id":"af5b74c53bb0b078c1e872fb13655e33","slug":"wife-s-death-in-a-road-accident-husband-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल
रोजा।
Updated Tue, 03 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे रोजा रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना सदर बाजार के मोहल्ला महमंद हद्दफ बारादरी में रहने वाले शाहिद अली बेकरी वाले सुबह जंगबहादुगंज (लखीमपुर) में रिश्तेदारी में अपनी पत्नी 35 वर्षीय शाहिदा बेगम के साथ बाइक से एक शादी में शामिल होने गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय शाम करीब साढ़े सात बजे रोजा ओवरब्रिज पर जाम लगा हुआ था। वह जाम में फंसे हुए थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने शाहिदा को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर शाहिद अली को बरेली रेफर कर दिया गया।