फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wife murdured by husband for wine

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पत्नी को मार डाला

Sun, 20 Mar 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
wife murdured by husband for wine
हत्‍या
शराब के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने खाना परोस रही अपनी पत्नी पूजा की बांका मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पत्नी को बचाने आईं अपनी बुआ, उनकी बेटी और अपने छोटे भाई को भी बांका मारकर लहूलुहान कर दिया और गेहूं के खेत में जा छिपा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पत्नी के हत्यारे को खेत में घेरकर आला कत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया। युवक की शादी छह माह पहले ही हुई थी। ये रिश्तेदार आरोपी के पिता की गमी की होली में आए थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नौगमा अजीजपुर में 25 वर्षीय राजवीर के पिता कल्यान की गमी की होली पर रिश्तेदार आए थे। नशे के आदी राजवीर ने अपनी पत्नी पूजा से शराब के लिए पैसे मांगे लेकिन उसने नहीं दिए। पूजा जब राजवीर को खाना परोसने गई तो उसने गालियां देते हुए उसे जमीन पर गिरा दिया और बांके से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पूजा को बचाने के लिए राजवीर की बुआ सुशीला आगे बढ़ीं तो उनको भी बांका मारकर घायल कर दिया। घर से भागने के दौरान राजवीर ने आंगन में बैठी फुफेरी बहन कमला को भी बांका मारकर लहूलुहान कर दिया। इतना ही नहीं घर से बाहर निकल कर वह बांका लहराता हुआ खेतों की तरफ भागा। वहां उसे शौच के लिए छोटा भाई 15 वर्षीय गंगासहाय उर्फ मलिहाबादी दिखा तो राजवीर बांका लेकर उस पर भी टूट पड़ा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। राजवीर ने ग्रामीणों को पीछा करते देखा तो लहूलुहान भाई को पगडंडी पर छोड़कर गेहूं के खेतों में जा छिपा। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों का कहना है कि राजवीर के सर पर खून सवार था। गांव के लोग राजवीर को दूर से तो दुत्कार रहे थे लेकिन उसके हाथ में बांका देखकर उसे पकड़ने खेत में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। 
विज्ञापन

सूचना पर एसआई संजय शुक्ला, महेंद्र सिंह, सुभाष कुमार, क्रांतिवीर सिंह, कांस्टेबल खालिद आदि पहुंचे और गांव वालों से आरोपी को पकड़ने में मदद करने को कहा। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ करीब आधा घंटा तक गेहूं के खेतों में कांबिंग की तो आरोपी राजवीर आला कत्ल सहित मिल गया। पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर तिलहर पहुंचे एएसपी ग्रामीण रमेश चंद्र भारतीय ने आरोपी से कोतवाली में पूछताछ की। उधर, घटना में घायल 50 वर्षीय सुशीला पत्नी पाती राम निवासी पतरासा बरखेड़ा पीलीभीत, उनकी पुत्री बीस वर्षीय कमला और 15 वर्षीय गंगासहाय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने नानी गेंदा देवी की तहरीर पर राजवीर के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाथ पूजा को सहारे के बजाय मिली मौत 
पीलीभीत के दियुरिया थाना के गांव इलाबांस निवासी राजवीर की नानी गेंदा देवी ने बताया कि पूजा उसे हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मिली थी। तरस खाकर उसे अपने साथ ले आई और पालन पोषण किया। दामाद कल्यान के कहने पर उसके बेटे राजवीर से छह महीने पहले शादी कर दी। सोचा था अनाथ पूजा को शादी के बाद सहारा मिल जायेगा लेकिन पति ही उसके लिए काल बन गया। 


होली पर अलग खाना न बनाने से नाराज था राजवीर
राजवीर की नानी गेंदा देवी का कहना है कि राजवीर होली पर घरवालों से अलग खाना बनाने के लिए पूजा से कह रहा था। पूजा ने कहा कि होली पर एक साथ ही खाना खा लो बाद में अलग बना लेंगे। शराब के लिये पैसे न देने पर राजवीर पहले से ही खफा था। जैसे ही पूजा खाना लेकर गई राजवीर ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed