पत्नी का प्रेमी गाजियाबाद से पकड़ा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिपाही
रोजा
थाने में तैनात सिपाही सोनू
शर्मा ने इसी साल 27
फरवरी
को आदर्श नगर कॉलोनी स्थित
अपने किराए के आवास पर सरकारी
राइफल से गोली मारकर आत्महत्या
कर ली थी। इस मामले में मृतक
सिपाही सोनू की पत्नी ने
आत्महत्या की रोजा थाने में
रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
प्रभारी
निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया
कि मेरठ के मोहद्दीनपुर (थाना
परतापुर)
के रहने
वाले सोनू के पिता ने यह सीडी
पुलिस को दी थी। बाद में सोनू
की पत्नी और मानिंद्र के मोबाइल
फोन सर्विलांस पर भी लगाए गए।
इससे कुछ और सुबूत मिले। इसी
के बाद मानिंद्र को गिरफ्तार
कर लिया गया।
पत्नी को भी आरोपी
बनाया जा सकता है,
मगर
इसके लिए अभी और साक्ष्य एकत्रित
करने की जरूरत पुलिस बता रही
है। गिरफ्तार मानिंद्र ने इस
मामले में अपनी सफाई अदालत
के सामने पेश करने की बात कही
है। प्रभारी
निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि साक्ष्यों
के आधार पर मानिंद्र अग्रवाल
को हिरासत में लिया गया है।
उसके विरुद्घ सोनू को आत्महत्या
के लिए प्रेरित करने के साक्ष्य
हैं। उसकी पत्नी के आचरण पर
भी विवेचना की जाएगी।
सोनू
की नौकरी के लिए बेटी
को फंसाया जा रहा इस
प्रकरण में सोनू की पत्नी का
पक्ष जानने की कोशिश की गई तो
फोन पर उसके पिता देवेंद्र
शर्मा ने कहा कि पारिवारिक
विवाद की वजह से सोनू ने आत्महत्या
की थी। अब साजिश के तहत उनकी
बेटी को बदनाम किया जा रहा है।
ताकि अनुकंपा के आधार पर मिलने
वाली नौकरी और अन्य सुविधाओं
का लाभ उनकी बेटी को न मिल सके,
सोनू
के परिवार वाले खुद ये लाभ
लेना चाहते हैं। देवेंद्र
शर्मा का आरोप है कि शादी के
बाद से ही उसकी बेटी को दहेज
के लिए परेशान किया जा रहा था।
डीआईजी तक शिकायत की गई थी,
लेकिन
पुलिस ने उनकी बेटी का कोई
पक्ष नहीं सुना और फर्जी सीडी
के आधार पर बेटी को भी आरोपी
बनाने का प्रयास किया जा रहा
है। शर्मा बोले,
वह
सच सामने लाने का प्रयास करेंगे।