{"_id":"57ac7c094f1c1bb461ee661c","slug":"wall-down-women-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार ढहने से महिला की मौत
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
death shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना निगोही क्षेत्र के गांव खिरिया खुर्द में बुधवार को दिन में बारिश के दौरान दीवार ढहने से महिला दब गई। ग्रामीणों ने मलवा हटाकर महिला को निकला और शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव खिरिया खुर्द निवासी हरिपाल सिंह की 40 वर्षीय पत्नी शांति देवी बुधवार को दिन में करीब 11 बजे आंगन में लगे नल के पास बर्तन धो रही रहीं थी। इस दौरान हो रही बारिश की वजह से उनके मकान में पास बने खंडरनुमा मकान की कच्ची दीवार ढह गई। शांति उसकी चपेट में आ गई। हरिपाल ने ग्रामीणों की मदद से मलवा हटाकर शांति को बाहर निकाला। आनन-फानन में शांति को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में आए, जहां डॉक्टर ने शांति को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले शांति के शव को लेकर गांव चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के एक बेटा सूरज और तीन बेटी सीमा, शालनी व साधना हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के परिवार वालों को सौंप दिया गया।