{"_id":"eb613b9ff86dc67e43edd9bcf4744192","slug":"violence-was-flirting-with-student-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़खानी के विरोध में हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़खानी के विरोध में हुई मारपीट
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 19 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी में रहने वाले एक युवक ने बुधवार को मदरसे से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। छात्रा ने फोन करके अपने घरवालों को बुला लिया। छात्रा के घरवालों ने छेड़खानी करने वाले युवक के घर में शिकायत की तो उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मोहल्ले वालों ने किसी तरह से छात्रा के परिवार वालों को बचाया। छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा बहादुरगंज क्षेत्र के एक मदरसा में पढ़ाई करती है। बुधवार को छात्रा का पेपर था। पेपर देने के बाद छात्रा मोहल्ला चमकनी से जा रही थी। मोहल्ले में एक युवक ने छात्रा के साथ छेेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा ने मोबाइल से अपने घरवालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। कुछ देर में ही छात्रा के घर वाले घटनास्थल पर पहुंच गए। छात्रा के घर वालों ने छेड़खानी करने वाले युवक के परिवार वालों से शिकायत की तो वह लोग गाली-गलौज करते छात्रा के परिवार वालों के साथ मारपीट करने लगे। मौके पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। मोहल्ले वालों ने किसी तरह से छात्रा के परिवार वालों को बचाया। छात्रा ने घरवालों के साथ थाना सदर बाजार पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। छात्रा के भाई के मुताबिक युवक कई बार उसकी बहन के साथ छेड़खानी कर चुका है। बाद में दोनों पक्षों में थाने में समझौता हो गया।