फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers threw stones at zonal magistrates

ग्रामीणों ने जोनल मजिस्ट्रेट पर किया पथराव

Wed, 02 Dec 2015 12:09 AM IST
रौसरकोठी/शाहजहांपुर।
रौसरकोठी/शाहजहांपुर। Updated Wed, 02 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers threw stones at zonal magistrates
भावलखेड़ा ब्लाक में थाना रोजा क्षेत्र के गांव अहमदपुर टिकक्ल में मंगलवार शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने जोनल मजिस्ट्रेट पर पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके ग्रामीणों पर काबू किया। सुरक्षा के लिहाज से गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

गांव के प्राथमिक स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर एक व्यक्ति राशनकार्ड लेकर वोट डालने जा रहा था। दूसरे पक्ष के प्रत्याशी ने इस पर आपत्ति जताई। इसी को लेकर दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। घटना की सूचना पर पहुंची जोनल मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने दोनों पक्षों के समझाने का प्रयास किया, लेकिन एक प्रत्याशी ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। जोनल मजिस्ट्रेट के आदेश पर पोलिंग पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों प्रत्याशियों का पकड़ लिया। इससे उत्तेजित हुई महिला और पुरुषों की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। जिसमें एक पत्थर जोनल मजिस्ट्रेट के लगा। कई पुलिसकर्मी पत्थर लगने से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह और सीओ सिटी डॉ. कष्ण गोपाल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ और उत्तेजित हो गई। हालत बिगड़ते देखकर सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने लाठाचार्ज शुरू कर दिया। लाठीचार्ज के बाद पुलिस तितर-बितर हो गई। पुलिस ने भीड़ को गांव के बाहर तक खदेड़ दिया। पुलिस ने पांच-छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



प्रत्याशियों के घरवालों को थाने पर बिठाया
सेहरामऊ दक्षिणी (ब्यूरो)।  विकास खंड भावलखेड़ा एवं ददरौल के पड़ने वाले 84 गांवों की 72 ग्राम पंचायतों में हुए प्रधान पद एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव को शांतिपूर्वक कराने के लिए डीएम ने भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के कुतुबापुर, चंदगोई, महमदपुर, सेहरामऊ दक्षिणी, रौरा, नागरपाल आदि गांवों में बने बूथो पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश मतदान कर्मचारियों को दिया। वहीं थाना प्रभारी शाहिद अली ने गांव महोलिया निवासी प्रत्याशी के भाई सतीश सिंह, गांव सिंगरहा के अजीत कुमार सिंह व राजीव सिंह एवं बादशाहनगर के मुन्ना सिंह तथा सिउरा के राकेश व चंदगोई के हरेराम वर्मा व राजेश्वर को चुनाव संपन्न होने तक थाने पर बिठाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed