{"_id":"57e802e84f1c1bf50a573cd2","slug":"vegetable-seller-in-crash-death-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में सब्जी विक्रेता की मौत, लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में सब्जी विक्रेता की मौत, लगाया जाम
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में दो अलग अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में मारुति वैन की टक्कर से हाथ ठैली लगाने वाले एक सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर जाम खोल दिया गया।
रविवार की शाम लगभग सात बजे गांव बेलाखेड़ा निवासी बंशीलाल कुशवाहा का 35 वर्षीय पुत्र वीरपाल कुशवाहा सब्जी की हाथ ठैली लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। हमेशा की तरह आज भी वह कस्बे में सब्जी बेचकर घर लौट रहा था, तभी कालेज गेट के पास हाईवे पर जलालाबाद की तरफ से तेजगति से आ रही मारुति वैन ने सब्जी की ठेली में टक्कर मार दी। इससे वीरपाल उछल कर सड़क से फुटपाथ पर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर एकत्र कुलवीर यादव सहित तमाम लोगों ने बताया कि मारुति वैन के पीछे पुलिस की भी गाड़ी थी, लेकिन वैन को पकड़ने का प्रयास नहीं किया गया। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना जिला पंचायत सदस्य बिजेंद्र सिंह यादव को भी दी गई। बाद में पुलिस से हुई वार्ता में मृतक को एसओ धर्मेंद्र कुमार के द्वारा मृतक आश्रितों को सहायता दिलवाने के आश्वासन पर वाहनों को जाने दिया गया, लेकिन परिवार की महिलाओं के आ जाने के बाद ग्रामीणों ने दुबारा जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइने लग गईं। बाद में महिलाओं को समझाने के बाद जाम खुलवा दिया गया।