{"_id":"e4cb8be99707c2cf87fd24c95b3a7815","slug":"uncontrolled-and-rammed-the-truck-into-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा ट्रक
जलालाबाद।
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
सोमवार रात करीब तीन बजे कटरा फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर याकूबपुर पड़ाव के पास तेज स्पीड से जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पंचर जोड़ने वाली दुकान में जा घुसा। गनीमत रही कि ट्रक वहां मौजूद पाकड़ के पेड़ से टकराने के बाद रुक गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक कानपुर से चावल लादकर आ रहा था, अचानक अनियंत्रित हुआ उक्त ट्रक पंचर जोड़ने का काम करने वाले राममूर्ती की दुकान में जाकर घुस गया। इस दौरान दुकान में रखा सामान और टीन शेड टूट गया। ट्रक आगे लगे पाकड़ के पेड़ से टकराने के बाद रुक गया। लोगों का कहना है कि दुकान के पीछे ही मडै़या डालकर दुकान स्वामी का परिवार रहता है, यदि वह ट्रक पेड़ से लगकर न रुकता तो परिवार के सदस्यों को भी नुकसान पहुंचता।