फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uncle and nephew shot dead in property dispute

संपत्ति विवाद में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या

Sat, 22 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 22 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew shot dead in property dispute
हत्या - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
संपत्ति के विवाद में शुक्रवार सुबह कस्बे में सौतेले चाचा और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन थानों की फोर्स के साथ डीआईजी, एसपी ने मौका मुआयना किया। पिता और उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सोनू कुमार (28) पुत्र रामकिशन का अपने सौतेले भाई दिनेश कुमार के बेटे संतोष से संपत्ति को लेकर पुराना विवाद है। शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे सोनू अपने घर के बाहर दरवाजे पर कार साफ कर रहा था। उसका भतीजा गोलू (13) मकान के अंदर सो रहा था। नौ वर्षीय भतीजी रूपाली स्कूल चली गई। इसी बीच पड़ोस में रह रहे सौतेले भाई दिनेश कुमार का बेटा संतोष आ गया और वह उसे अपने घर में खींच ले गया। जहां उसकी बेरहमी से पिटाई करने के बाद सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद वे लोग सोनू के घर गए और सो रहे गोलू को जगाकर पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए, लेकिन मकान के अंदर जाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। इसी बीच एक फायर की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद सन्नाटा छा गया। गांव वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जब घर के अंदर घुसी तो गोलू का शव खून से लथपथ पड़ा था और सिर पर गोली लगने का निशान था। जांच-पड़ताल के दौरान जब पुलिस ने पड़ोस में रह रहे संतोष के घर तलाशी ली तो सोनू की लाश एक कमरे में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ एसपी केबी सिंह, एएसपी कमल किशोर, सीओ सदर अखिलेश भदौरिया भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शव पोस्टमार्टम को भेज दिए गए। पुलिस ने मृतक गोलू के मामा पुवायां के मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी श्याम बाबू की तहरीर पर दिनेश और उसके पुत्रों संतोष व आशुतोष के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दिनेश और आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया।

वर्जन---
जमीन व मकान के विवाद को लेकर सोनू व गोलू की हत्या दिनेश और उसके बेटे संतोष व आशुतोष ने की है। तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दिनेश और आशुतोष को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। मुख्य आरोपी संतोष की तलाश की जा रही है।
-आशुतोष कुमार, डीआईजी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed