फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two youths shot injured in brawl

विवाद में दो युवक गोली लगने से घायल

Tue, 16 Jun 2015 11:39 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 16 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात कनौजिया मोड़ के पास पेट्रोल पंप के सामने मोहल्ला वर्कजई निवासी 25 वर्षीय रिजवान को रास्ते में घेरकर गोली मार दी गई। रिजवान छेड़खानी के मामले में अपने पिता और दो भाइयों की जमानत कराकर घर वापस जा रहा था।  इस मामले में रिजवान के भाई ने छेड़खानी का आरोप लगाने वाली महिला के पिता और भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं हमले के आरोपी शेखर को मंगलवार दोपहर दो युवकों ने गोली मारकर गर्रा नदी के किनारे थाना तिलहर क्षेत्र के गांव राईखुर्द के पास फेंक दिया। सदर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मोहल्ला वर्कजई में रहने वाले सुज्जन खां, उनके बेटे इमरान और फुरकान पर छह जून को मोहल्ले की एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया था। तीनों आरोपी सोमवार की रात करीब दस बजे रिजवान के साथ सीओ सिटी ऑफिस से जमानत कराकर घर वापस आ रहे थे। आरोप है कि कनौजिया मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे मोहल्ला वर्कजई के राजकुमार गौतम, राहुल, शेखर, विकास और अमित ने चारों लोगों को घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। एक गोली रिजवान के सिर में लगी। आरोपी असलहा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर रिजवान को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर रिजवान पर जानलेवा हमले का आरोपी शेखर मंगलवार दोपहर तिलहर क्षेत्र में राईखुर्द गांव के पास घायल पड़ा मिला। उसके पेट में गोली मारी गई थी। सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस ने शेखर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शेखर के मुताबिक दो युवक उसे मोहल्ले के पास से बाइक पर बैठाकर ले गए और राइखुर्द गांव के पास गोली मारकर फेंक दिया।

इस मामले में थाना तिलहर प्रभारी आशीष शुक्ला कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। घायल शेखर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी है। फिलहाल अभी ठीक से वह कुछ बता नहीं पा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed