{"_id":"591205aa4f1c1baa7c85262c","slug":"two-workers-die-in-separate-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसे में दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसे में दो मजदूरों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Tue, 09 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
dead
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झड़ाकलां में मकान की छत से गिरने से हादसा
रौशर कोठी में शराब बाटलिंग हॉल की टीन शेड से गिरा मजदूर
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला झंडाकलां में मंगलवार सुबह मकान निर्माण के दौरान छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं आरसी मिशन क्षेत्र में शराब बाटलिंग हॉल की टीन शेड से गिरकर मजदूर की जान चली गई। दोनों मजदूरों के परिवारों में घटना के बाद से कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया गया है।
मोहल्ला झंडा कलां में मुकेश कुमार के मकान के अंदर कमरे का निर्माण चल रहा है। मंगलवार सुबह चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चारखंभा निवासी शकील खां (40) मजदूरी करने पहुंचा था। सुबह लगभग ग्यारह बजे वह गटर पर चढ़ा रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। घटना से मुकेश के घर में अफरातफरी मच गई। परिवारवाले घबरा गए। उसे डॉक्टर के पास भी ले गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मृतक के घरवाले भी पहुंच गए। जानकारी मिलने पर सदर बाजार इंस्पेक्टर केके तिवारी भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और मकान स्वामी मुकेश से मुआवजे की बात की, जिस पर वह राजी हो गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। पालिकाध्यक्ष तनवीर खां भी मौके पर पहुंचे और हादसे पर दुख जताया।
इधर, थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में रौसरकोठी बंगला नंबर आठ निवासी शाहिद (27) मंगलवार दोपहर यूनाइटेड स्प्रिट लिमिटेड में शराब बाटलिंग टीनशेड पर चढ़कर सफाई कर रहा था। एक जगह पर सीमेंटेड टीन चटकी हुई थी। जैसे ही वह चटकी वाली जगह पर पहुंचा, तभी अचानक टीन में होल हो गया और वह हॉल में फर्श पर आ गिरा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि उसे जिला अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम को भेजा। थाना इंचार्ज गजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक परिवार की मांग पर मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
सिर से उठा पिता का साया
हादसे में मरे दोनों मजदूरों के बच्चे अभी छोटे हैं। उन्हें अभी सही से अपने पिता का चेहरा भी ध्यान नहीं है, कि कुदरत ने पिता को उनसे छीन लिया। रौसरकोठी निवासी शाहिद की पत्नी के सामने चार साल की फलक और दो साल के दीदार की परवरिश की जिम्मेदारी है, तो वहीं चारखंभा निवासी मजदूर शकील की पत्नी फरीदा के सामने चार साल के शाहिद और दो साल के अमान की परवरिश की चिंता है।