फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two women from mathura dies in Puwayan

पुवायां की दो महिलाओं की मथुरा में मौत

Fri, 25 May 2018 01:06 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Fri, 25 May 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
two women from mathura dies in Puwayan
गोवर्धन परिक्रमा करने गई पुवायां की दो महिलाओं की मथुरा में कार की टक्कर से मौत हो गई। मांट थाने में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सूचना से मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन

मूलरूप से खीरी के थाना पसगवां के गांव सुखवसा निवासी विशेश्वरदयाल वर्मा वर्तमान समय में पुवायां की राइस मिल कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार को वह पत्नी 46 वर्षीय प्रवेश कुमारी और गांव हरदुआ के दिनेश मिश्रा, दिनेश की पत्नी 45 वर्षीय विमला मिश्रा के साथ गोवर्धन परिक्रमा के लिए मथुरा गए थे। बुधवार रात लगभग नौ बजे मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा की ओर से आगरा की ओर जा रही स्विफ्ट कार के चालक ने विमला मिश्रा और प्रवेश कुमारी का रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन

प्रवेश कुमारी के पति की सूचना पर मांट कोतवाली की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। विशेश्वरदयाल की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विमला और प्रवेश कुमारी की मौत की सूचना घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिवार के लोग रात में ही मथुरा के लिए रवाना हो गए थे। बृहस्पतिवार देर रात तक दोनों के शव पुवायां पहुंचने का अनुमान है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेश्वरदयाल के घर पड़ा है ताला 
मृतका विमला मिश्रा अपने पीछे दो पुत्र अभिषेक, अमन और पुत्री पूनम को छोड़ गई हैं। मां की मौत से तीनों का रो रोकर बुरा हाल है। मंगलवार को मथुरा जाते समय विमला देवी बड़े पुत्र अभिषेक को घर का ठीक से ध्यान रखने की हिदायत देकर गई थीं, परिवार के लोगों को क्या पता था कि जिस घर का ध्यान रखने की हिदायत देकर वह तीर्थयात्रा पर जा रही है, उस घर में अब वह जीवित वापस नहीं आ सकेंगी। प्रवेश कुमारी के घर जाने पर वहां ताला लगा मिला। पड़ोस के लोगों ने बताया कि उनका एक पुत्र विदेश में पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरा पुत्र गैर जनपद में पढ़ रहा है। घर पर केवल प्रवेश कुमारी और उनके शिक्षक पति विशेश्वरदयाल ही रहते थे। विशेश्वरदयाल पुवायां के गांव बिलसिया में पूर्व माध्यमिक स्कूल में शिक्षक हैं।  


देखते रहे झपट ले गई मौत 
गोवर्धन परिक्रमा के लिए दिनेश मिश्रा और विशेश्वरदयाल वर्मा को नहीं पता था कि तीर्थयात्रा में दोनों लोग अपने जीवन संगिनी को हमेशा के लिए खो बैठेंगे। यमुना एक्सप्रेस वे पर पलक झपकते ही विमला मिश्रा और प्रवेश कुमार को कार चालक ने रौंद दिया। दोनों के पति कुछ समझ तक न पाए और मौत ने दोनों महिलाओं को अपने आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed