फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two passenger in shahjahanpur were crashed janta express

दुर्घटनाग्रस्त जनता एक्सप्रेस में शहर से चढ़े थे दो यात्री

Fri, 20 Mar 2015 11:53 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 20 Mar 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली) के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई 14266 डाउन जनता एक्सप्रेस में यहां से भी दो यात्री शुक्रवार को तड़के सवार हुए थे। रेल अधिकारियों को देर रात तक उनकी डिटेल नहीं मिल पाई, लेकिन उन्हें दोनों मुसाफिरों के सकुशल होने की उम्मीद है क्योंकि उनका बर्थ रिजर्वेशन पीछे की बोगी में हो पाया था। सामान्य टिकट लेकर यहां से ट्रेन की जनरल बोगियों में चढ़े लोगों का रेलवे के पास कोई रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन

रोजाना देहरादून से चलकर वाराणसी तक जाने वाली 14266 डाउन जनता एक्सप्रेस में यहां से आरके राय और एस. देवी ने रिजर्वेशन कराया था। यह दोनों यात्री कहां के हैं और उन्होंने रिजर्वेशन कब कराया, रेलवे आरक्षण कार्यालय में इसका कोई ब्योरा नहीं मिल रहा। अधिकारियों के अनुसार तमाम यात्री दूसरे शहरों से कई महीने पहले ही ऑनलाइन आरक्षण कराने लगे है। बहुत संभव है कि यह दोनों यात्री भी अन्य शहरों से ताल्लुक रखते हों।
विज्ञापन

चूंकि, इस ट्रेन के यहां तड़के 3.12 बजे पहुंचने और 3.17 बजे रवानगी का समय निर्धारित है, इसलिए यहां और रोजा में ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। अधिकारी भी मानते हैं कि सुबह दिन निकलने पर लखनऊ दिशा केलिए तमाम ट्रेनें होने से यहां से जनता एक्सप्रेस को आगे के मुसाफिर कम मिलते हैं। बावजूद इसके इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि हादसे की चपेट में आए लोगों में इंजन के पीछे जुड़ी जनरल बोगियों में चढ़ने वाले यहां के लोग भी शामिल हो सकते हैं। रिजर्वेशन सुपरवाइजर जेके आर्य के अनुसार रिजर्वेशन कराने वाले दोनों यात्रियों के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेट होने लगीं लखनऊ से आने वाली ट्रेनें
रायबरेली में रेल हादसे का ट्रेनों के संचालन पर भी असर शाम से दिखने लगा। स्टेशन अधीक्षक एकेगौतम के अनुसार डाउन लाइन पर बरेली से लखनऊ की ओर ट्रेनें सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन पूर्वांचल और लखनऊ से आने वाली कई ट्रेनें लेट हो गईं। हावड़ा-अमृतसर के बीच चलने वाली 13005 अप मेल करीब एक घंटे लेट पहुंची।


जीएम स्पेशल को लेकर अलर्ट रहे अफसर
दुर्घटना स्थल के दौरे को निकले उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एसके पुंडीर की स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को शाम 4.10 बजे यहां से पास हुई। रेलवे के मुरादाबाद कंट्रोल से जीएम के दौरे का एसएमएस सुबह मिलते ही अधिकारी और कर्मचारी हरकत में आ गए। प्लेटफॉर्मों पर सफाई-धुलाई के साथ ही कैरिज वैगन, सिगनल, ऑपरेटिंग, सिविल अनुभागों के अधिकारी नेम प्लेट लगी ड्रेस पहनकर दिन भर अलर्ट रहे। जीएम स्पेशल यहां से रनथ्रू गुजरने के बाद अफसरों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed