फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   FIR registered against village administrator, his son, and the secretary

Deoria News: गांव के प्रशासक, बेटे और सचिव पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 30 Oct 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against village administrator, his son, and the secretary
खुखुंदू। भलुअनी विकास खंड के जैतपुरा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड में कथित हेराफेरी और असलहा लहराकर दहशत फैलाने के मामले में ग्राम पंचायत प्रशासक, उनके बेटे और सचिव पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव निवासी नसीम अहमद ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत प्रशासक जहिरुद्दीन खां ने सचिव अनिल कुमार की मिलीभगत से करीब पांच साल पहले अपने नाबालिग बेटे अदनान का मनरेगा जॉब कार्ड बनवाया था। उस समय उसकी उम्र 16 वर्ष थी। शिकायत करने पर बेटे पर पिता का लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर बुलेट से गांव में असलहा लहराने और धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक नितिन यादव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed