{"_id":"6ae39d3b9524b9b70302fda4","slug":"2-arrested-in-bike-theft-sirsa-news-c-128-1-sir1004-167685-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बाइक चोरी के दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बाइक चोरी के दो आरोपी काबू
Fri, 30 Oct 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सब्जी मंडी चौकी पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को बांदरा वाली पुलिया सिरसा क्षेत्र से चोरीशुदा बाइक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी रोहित कुमार निवासी संगरिया, जिला हनुमानगढ़ राजस्थान व गुरप्रीत सिंह निवासी थेहड़ मोहल्ला सिरसा का रहने वाला है।
जांच अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि गौतम निवासी रानियां गेट सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की 22 अक्तूबर 2026 की शाम को वह अपने घर के आगे बाइक खड़ा करके अंदर चला गया था। अगले दिन बाहर आकर देखा तो तो बाइक गायब मिला।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार को अहम सूचना पर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक नशा करने का आदी हैं। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।