{"_id":"f144534ed1250bf961414a8634f95fb8","slug":"two-houses-three-million-stolen-property-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों से तीन लाख की संपत्ति चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों से तीन लाख की संपत्ति चोरी
पुवायां।
Updated Sun, 10 Jan 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
शनिवार रात चोरों ने दो सगे भाईयों और एक अन्य घर से लगभग तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मौका मुआयना किया।
शनिवार रात चोर गांव नगरिया निवासी रामदेव मिश्रा के घर में घुस गए। चोरों ने उनके घर से गेहूं, धान और कीमती बर्तन चुरा लिए। इसके बाद चोर रामदेव के घर रखी सीढ़ी उठाकर गांव के ही सुभाष सिंह और उनके भाई शिशुपाल सिंह के घर घुस गए। वहां दीवार में लगी विंडो को तोड़कर सेफ और बक्से वाले कमरे में घुस गए। यहां चोरों ने सेफ, बक्से आदि के ताले तोड़कर सोने की पांच लर, पांच अंगूठी, चार जोड़ी पायल, कीमती कपड़े और बर्तन सहित तमाम सामान चुरा लिया।
रात में शिशपाुल की पत्नी पूर्णिमा देवी किसी काम से उठीं तो चोरी का पता चला। उनके शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग जाग उठे। बड़ी चोरी से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। गांव के पास गन्ने के खेत में खाली बक्से आदि पड़े मिले हैं। शिशुपाल के भाई पुतान सिंह की ओर से अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।