फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two houses lock Breaking stealing millions

दो मकानों का ताला  तोड़कर लाखों की चोरी 

Mon, 05 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 05 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two houses lock Breaking stealing millions
लाखों की चोरी  - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
 थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हाथीथान मोहल्ला में रविवार रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की नगदी, जेवर समेत लाखों का सामान चुरा लिया। वहीं मोहल्ला रंगीन चौपाल में बंद घर का तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवर नगदी चोरी कर लिए। पीड़ितों  ने चोरी की तहरीर थाना सदर बाजार में दी है। 
विज्ञापन

मोहल्ला हाथीथान निवासी शाहिद खां राजमिस्त्री का काम करते हैं। वह रविवार की सुबह काम पर निकल गए। उनकी बहन अर्शी को बुखार आ गया। मां अतिरा घर में ताला डालकर बहन अर्शी को दवाई दिलाने अस्पताल चली गईं। दवा दिलाकर लौटने के बाद वह पड़ोस में रहने वाले भाई दिलशाद के घर रुक गईं। वाहिद भी रात में दिलशाद के घर रुक गए। सुबह उठकर मकान पर गए तो मकान का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने अंदर रखे बक्सों से 50 हजार की नगदी, लाखों के जेवर, इंवर्टर, बैटरा आदि चोरी कर लिया। वहीं सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला रंगीन चौपाल निवासी आजम अपनी भाभी राहत बी पत्नी आरिफ हसन और उनके बेटे राजा के साथ एक मकान में रहते हैं। सभी लोग रविवार को मकान में ताला डालकर पीलीभीत में एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार की शाम को जब राहत वापस आए तो मकान का ताला टूटा हुआ देखा। उनकी सूचना राहत बी और राजा भी यहां पहुंच गए। चोरों ने तीनों के कमरों का ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। राहत बी के मुताबिक चोर उनके कमरें में रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब आठ तोला सोने के जेवर और 85 हजार रुपये नगद, आजम के कमरे से पांच तोला सोने के जेवर और आठ तोला चांदी के जेवर व साढ़ नौ हजार रुपये और राजा के कमरे से 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरी की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन

दुकान का सामान फेंका 
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई सेकेंड में दुकान मालिक अपने बेटों के साथ किराएदार दुकानदार का सामान दुकान से बाहर फेंक दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना सदर बाजार में की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित सवील ने बताया कि वह अपनी भाई मो. वसी की इलेक्ट्रिक की दुकान पर काम करता है। दिन में करीब दो बजे दुकान मालिक अपने तीन लड़कों के साथ दुकान पर आए और दुकान में रखा सामान फेंकने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी और गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed