{"_id":"f7d1c2f76a4a47c3a27159b010f0ae09","slug":"two-houses-and-a-store-of-thousands-of-stolen-goods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों और एक दुकान से हजारों का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों और एक दुकान से हजारों का माल चोरी
गढ़िया रंगीन।
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ला बड़ा बाजार में चोरों ने शनिवार की रात दो घरों और एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने तीनों जगह से हजारों की नगदी और सामान चुरा लिया। टोकने पर चोरों ने एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।
बैंक ऑफ बड़ौदा के पीछे रहने वाले मुकेश गुप्ता शनिवार की रात परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। चोरों ने मकान में बने गोदाम का ताला तोड़कर 45 सौ रुपये, बर्तन और 45 पेटी रस्क निकाल लिए। वहीं अशोक सुनार की दुकान का ताला तोड़कर चोरों एक अलमारी उठा ले गए। अलमारी में कुछ नगदी और चांदी के कुछ जेवर थे। अलमारी गांव के बाहर तालाब किनारे पड़ी मिली। इसके बाद चोर मुन्ना यादव के घर घुसे। यहां से कुछ जेवर और बर्तन चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर रास्ते से गुजर रहे थे, तभी अपने दरवाजे पर सो ओमपाल यादव ने उन्हें टोक दिया। चोरों ने ओमपाल की लाठी से उनका सिर फोड़ दिया और तमंचे की बटों से पीटने लगे। ओमपाल के शोर मचाने पर कुछ पर गश्त कर रहे पुलिस वाले आ गए। पुलिस को देखकर चोर तमंचे से फायर करते फरार हो गए। पुलिस ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। चोरी की तहरीर थाने में दे दी गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।