फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two died, truck accident

कमानी टूटने से ट्रक पलटा, दो छात्र मरे

Tue, 19 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
two died, truck accident
कमानी टूटने से ट्रक पलटा, दो छात्र मरे 
कांट रोड पर पिपरौला गांव के पास सोमवार की सुबह कमानी टूटने से एक ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। बगल से गुजर रहे दो छात्र इसके नीचे दब गए। एक छात्र की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर डीएम को बुलाने और मुआवजे दिलाने की मांग को लेकर हाइवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया जा सका।
विज्ञापन

थाना कांट के गांव बरुआ बुजुर्ग निवासी जगरूप वर्मा का 16 वर्षीय पुत्र संदीप वर्मा गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल मेें कक्षा आठ का छात्र था। रविवार को वह रिश्ते के बहनोई पिपरौला निवासी शिवराज के भतीजे सुनील की बारात में निगोही क्षेत्र के गांव सतवां खुर्द गया था। सोमवार सुबह बारात लौटने के बाद करीब साढ़े नौ बजे वह घर वापस जा रहा था। रास्ते में उसे पड़ोसी गांव बरुआ खुर्द निवासी 18 वर्षीय सत्येंद्र सिंह पुत्र पुष्पेंद्र सिंह और 17 वर्षीय अनूप पुत्र प्रेमकुमार मिल गए। तीनों लोग सड़क किनारे बातचीत करते हुए जा रहे थे। उसी समय कांट की तरफ से आ रहे गेहूं की बोरियों से लदे ट्रक की कमानी अचानक टूट गई। इससे ट्रक पलट गया और संदीप और सत्येंद्र उसके नीचे दब गए। अनूप बाल-बाल बच गया। संदीप की सांस चलती देखकर ग्रामीणों ने किसी तरह उसे ट्रक के नीचे से निकालकर तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया, हालांकि वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्येंद्र का शव भी ग्रामीणों ने ट्रक के नीचे से निकाला। इस बीच ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घटना की खबर मिलते ही गांव बरुआ बुजुर्ग, बरुआ खुर्द और पिपरौला के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और सत्येंद्र का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने जब जबरन जाम खुलवाने का प्रयास किया तो पहले से पुलिस से नाराज ग्रामीणों नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ सदर अनुराग दर्शन और सपा नेता राजेश वर्मा ने मुआवजा दिलवाने का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। सीओ सदर अनुराग दर्शन का कहना है कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed