फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two died include gangman

गैंगमैन समेत दो की मौत, वृद्घा घायल

Sat, 14 Mar 2015 11:04 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 14 Mar 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
two died include gangman
जिले में अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से गैंगमैन समेत दो की मौत हो गई। एक वृद्घा गंभीर रूप से घायल है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है।
विज्ञापन



घटना-एक
फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस से गैंगमैन की मौत
तिलहर क्षेत्र के गांव कुआंटांडा का रहने वाला 55 वर्षीय गैंगमैन खुशीराम पुत्र माधौराम शुक्रवार की रात को पटरी चेक कर रहा था। रात में करीब साढ़े तीन बजे अपलाइन पर बंथरा रेलवे स्टेशन के पास फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे गैंगमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। इस पर साढ़े चार बजे के करीब मेमो भेजा गया। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



घटना-दो  
रोडवेज क्रॉसिंग के पास मिला अज्ञात शव
रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास सुबह के वक्त एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। रोडवेज फटकिया के नाम से प्रसिद्घ रेलवे क्रॉसिंग पर किसी ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो जाने की सूचना जीआरपी को मिली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक बादामी रंग की चेकदार फुल-शर्ट और कत्थई रंग की पैंट पहने हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना-तीन
शुक्रवार की दोपहर निगोही क्षेत्र के गांव बरैंचा के मुरारी की 60 वर्षीय पत्नी फूलमती तिलहर रेलवे स्टेशन पर गई थीं। दोपहर में किसी वक्त वह ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गईं। इस पर उन्हें अमरनाथ एक्सप्रेस से शहर के रेलवे स्टेशन पर भेजा गया। स्टेशन पर कार्यरत डॉक्टर को अटेंड करने का एनाउंस किया गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ मौजूद न होने की वजह से उसे स्टेशन पर प्राथमिक उपचार नहीं दिया जा सका, जिससे उसके सिर से खून बहता रहा। जीआरपी ने आनन-फानन में टैक्सी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed