फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two died in accidents, seven injured

हादसों में दो की मौत, सात घायल

Sun, 12 Feb 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 12 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
निगोही क्षेत्र में शनिवार देर रात खिरिया मोड़ के पास पिकअप ट्राली में घुस गई। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई जबकि उसके तीन साथी घायल हो गए। वहीं जलालाबाद में उबरिया मंदिर के पास पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। अन्य दुर्घटनाओं में भी चार लोग घायल हो गए। थाना निगोही क्षेत्र के गांव बिछौली निवासी 40 वर्षीय नंदलाल कठेरिया, गांव के ही 30 वर्षीय बड़े और 25 वर्षीय पिंटू और गांगेपुरा निवासी राजू के साथ पिकअप में पालतू सुअर लादकर सीतापुर के बिसवां कस्बे से शनिवार रात लौट रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजेे पिकअप निगोही रोड पर खिरिया मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने डंपर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में पिकअप सामने चल रही मैला भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। इससे पिकअप पर सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां नंदलाल ने रविवार तड़के पांच बजे दम तोड़ दिया। नंदलाल मूल रूप से थाना सिंधौली के गांव रेहरिया का रहने वाला था। वह दस साल से बिछौली में ससुराल में रह रहा था। वहीं कांट-जलालाबाद रोड पर शनिवार रात कांट के गांव खुटरिया निवासी 30 वर्षीय प्रेमसिंह यादव की उबरिया मंदिर के पास  देर शाम पिकअप की चपेट में आकर मौत हो गई। वह जलालाबाद से बिजली बिल जमा करके बाइक से घर लौट रहा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं अन्य दुर्घटनाओं में घायल कांट के गांव सप्त्यारा निवासी 35 वर्षीय भोले, रोजा के गांव नौगवां निवासी 28 वर्षीय अनिल कुमार, हथौड़ा चौराहा निवासी 45 वर्षीय संतोष वर्मा, खुटार के गांव कैहमारिया निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद तौसीफ को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed