{"_id":"58a1bf254f1c1b4f54d84b0d","slug":"two-captive-animal-slaughter-ban","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशु काटते दो बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिबंधित पशु काटते दो बंदी
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पिपरिया उदयभान के जगंल में प्रतिबंधित पशु को काटते हुए दो लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों को डेढ़ क्विंटल मांस व पशु हत्या किए जाने के उपकरणों सहित जेल भेजा। थानाध्यक्ष अवनीश यादव पुलिस बल के साथ रविवार को रात शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर रोड गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र गांव पिपरिया उदयभानपुर के जंगल में दो लोग प्रतिबंधित पशु काट रहे हैं। थानाध्यक्ष अवनीश ने पुलिस टीम के साथ जा धमके और पशु काटते दो लोगों को पकड़ लिया। मौके से डेढ़ क्विंटल मांस व पशु काटने के औजार बरामद हुए। पकड़े गये दोनों ने अपने नाम मोनीस पुत्र नबी हसन निवासी पिपरिया उदयभानपुर तथा कबीर हसन पुत्र अहमद अली निवासी रोहनिया बीसलपुर पीलीभीत बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
