{"_id":"589883974f1c1bc055378763","slug":"try-to-kill-by-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर जान देने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर जान देने की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के गांव किरियारा में अपनी ननिहाल में रह रहे युवक ने सोमवार को फांसी लगा ली लेकिन समय रहते छोटे भाई ने उसे फंदे से उतार लिया। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में घरवाले उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए। घटना को लेकर घरवाले और ननिहाल वाले चुप्पी साधे हैं। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव कठपुरा निवासी 25 वर्षीय दीपक अपने छोटे भाई आनंद के साथ लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव किरियारी में नाना प्रकाश नरायन के यहां रह रहा है। दीपक के नाना प्रकाश नरायन और मामा रजनीश की मौत हो चुकी है। परिवार में नानी कृष्णा देवी और मामी रूबी हैं। रूबी के तीन छोटे बच्चे भी हैं। दीपक सोमवार सुबह मकान से निकल कर कुछ दूरी पर स्थित दुकान में पहुंचा और पंखे से रस्सी बांधकर फांसी पर लटक गया। ममेरी बहन शिवानी ने उसे फांसी लगाते देखा तो शोर मचा दिया। इस पर दीपक के छोटे भाई आनंद ने उसे फांसी के फंदे नीचे उतार लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मां सरोज कुमारी और परिवार के बाकी लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन