{"_id":"3cd898441222c233b45a7a8990e9deae","slug":"truck-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-हेल्पर को बांधकर ले गए ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक-हेल्पर को बांधकर ले गए ट्रक
अल्हागंज(श्ााहजहांपुर)
Updated Mon, 22 Dec 2014 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के थाना चौबेपुर अंतर्गत गांव हरिहरपुर के रहने वाले ट्रक चालक मनोज और हेल्पर पवन को रविवार शाम क्षेत्र के गांव सुगसुगी के पास हाइवे पर नीली बत्ती लगी सफेद बोलेरो पर सवार बदमाशों ने रोक लिया और हाथ पैर बांधकर डाल दिया। इसके बाद बदमाश ट्रक, मोबाइल और 18 हजार नगदी रुपये लेकर चले गए।
चालक मनोज ने बताया कि वह वाराणसी से कोयला लादने के बाद मकसूदापुर की चीनी मिल में उतारा और फिर नई लोडिंग के लिए फर्रूखाबाद जा रहा था। तभी गांव सुगसुगी से पहले हाइवे पर बोलेरो पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने चेकिंग के नाम पर ट्रक रोक लिया।
अफीम की तस्करी करने का आरोप लगाते हुए उसे व हेल्पर को नीचे उतार लिया, फिर उससे 18 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद बदमाश उन्हें बोलेरो में बैठाकर शाहजहांपुर की तरफ ले गए, जबकि दो बदमाश ट्रक लेकर फर्रूखाबाद की तरफ चले गए।
विज्ञापन
बदमाशों ने थाना कांट के पहले गांव इमलिया के पास एक बाग में बांधकर डाल दिया। चालक के मुताबिक वह किसी प्रकार बंधन मुक्त होकर अल्हागंज थाने पहुंचा और रिपोर्ट लिखाई। इस बारे में एसओ नकदूराम ने बताया कि चालक के बयान की जांच की जा रही है।